logo
हिंदी
Follow Us
  • home
  • books
  • top books on ratan tata that will change your life details

रतन टाटा से जुड़ी ये किताबें बदल देंगी आपकी जिंदगी

By Rahul Sachan | Updated Nov 11, 2024, 12:33 PM IST
Share

टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। रतन टाटा को उनके सरल स्वभाव और देश के उद्योगिक योगदान को लेकर पूरी दुनिया में जाना जाता था। आज हम आपके लिए उनसे जुड़ी जरूरी किताबों की लिस्ट लेकर आये हैं।

रतन टाटा से जुड़ी ये किताबें बदल देंगी आपकी जिंदगी
Ratan Tata Books
टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। रतन टाटा को उनके सरल स्वभाव और देश के उद्योगिक योगदान को लेकर पूरी दुनिया में जाना जाता था। 86 साल की उम्र में देश और दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा को खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दो दिन पहले ही रतन टाटा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सेहत को लेकर चल रहीं अफवाहों को खारिज करते हुए खुद क स्वस्थ बताया था। रतन टाटा ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, दृष्टि, और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें भारतीय उद्योग जगत में एक अलग पहचान दी थी। अगर आप भी रतन टाटा को अपना आदर्श मानते थे। उनके आदर्शो और उनकी सफलता के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनसे प्रेरित हैं। इन किताबों को पढ़ने के बाद न सिर्फ आपको प्रेरणा मिलेगी बल्‍कि भारत में एक बड़ी स्टील कंपनी चलाने से लेकर टाटा समूह को एक बड़ी वैश्विक कंपनी बनाने तक के सफर को बारीकी से जान पाएंगे।


बुक्‍स कीमत
The Tatas: How a Family Built a Business and a Nation - K. S. Narayanan468 रुपए
Ratan Tata: The Authorized Biography - Dr. Thomas Mathew394 रुपए
The Tata Group: From Torchbearers to Trailblazers - R. Gopalakrishnan688 रुपये
I Came Upon a Lighthouse: Short Stories of Life with Ratan Tata- Shantanu Naidu393 रुपए
Tatastories: 40 Timeless Tales to Inspire You355 रुपए
Ratan Tata: A Complete Biography Tata Group192 रुपए

अंग्रेजी में पढ़ें: 6 Best Ratan Tata Books for Inspiration

The Tatas: How a Family Built a Business and a Nation - K. S. Narayanan
प्रिंट लेंथ:280 पेज | भाषा:अंग्रेजी | पब्‍लिश डेट:10 सितंबर 2020

ये किताब रतन टाटा और उनके पूर्वजों के बारे में सारी जानकारी देती है। इसमें टाटा परिवार की उस कहानी के बारे में बताया गया है कि किस तरह से टाटा ने न केवल भारत में अपना उद्योग स्थापित किया, बल्कि भारतीय समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेखक के.एस नारायन ने रतन टाटा की सोच और उनके द्वारा की गई सामाजिक पहलुओं के बारे में बताया है, जो इस पुस्तक को बेहद प्रेरणादायक बनाता है।

Ratan Tata: The Authorized Biography - Dr. Thomas Mathew
प्रिंट लेंथ:608 पेज | भाषा:अंग्रेजी | पब्‍लिश डेट:28 जून 2024

ये बायोग्राफी रतन टाटा के जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूती है। इसमें उनके व्यक्तित्व, व्यापारिक दृष्टिकोण और चुनौतियों का सामना करने की पूरी कहानी बताई गई है। डॉ. मैथ्यू ने रतन टाटा के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को इस किताब में संग्रहित किया है, ताकि किताब को पढ़ने वाले उनके संघर्षों और सफलताओं को बेहतर तरीके से समझ सकें।

The Tata Group: From Torchbearers to Trailblazers - R. Gopalakrishnan
प्रिंट लेंथ:320 पेज | भाषा:अंग्रेजी | पब्‍लिश डेट:17 दिसंबर 2018

इस किताब में रतन टाटा और टाटा समूह के कई प्रमुख नेताओं की कहानी को बारीकी से बताया गया है। गुपालकृष्णन ने रतन टाटा के नेतृत्व में ग्रुप लीडरशिप और इनोवेशन पर जोर दिया है। यह किताब बिजनेस लीडर्स के लिए एक परफैक्‍ट गाइड है और रतन टाटा की सोच को समझने में मदद करती है।

Ratan Tata - Ek Prakash Stambh (Hindi)
प्रिंट लेंथ:232 पेज | भाषा:अंग्रेजी | पब्‍लिश डेट:11 जनवरी 2021

शांतनु नायडू की I Came Upon a Lighthouse सिर्फ एक किताब ही नहीं, बल्कि रतन टाटा के जीवन और उनके विचारों का एक गहन अध्ययन है। यह उन लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है जो व्यवसाय, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे में ज्‍यादा जानना चाहते हैं। अगर आप रतन टाटा के जीवन और उनके मूल्यों में रुचि रखते हैं, तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए।

Tatastories: 40 Timeless Tales to Inspire You
प्रिंट लेंथ:304 पेज | भाषा:अंग्रेजी | पब्‍लिश डेट:14 जून 2021

एक काफी प्रेरणादायक किताब है जिसमें 40 अलग-अलग कहानियाँ शामिल हैं। ये कहानियाँ जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूती हैं, जैसे साहस, दोस्ती और संघर्ष। हर कहानी एक संदेश देती है, किताब में टाटा समूह के 150 साल के इतिहास को बताया गया है साथ ही देश के निर्माण में टाटा ने कितना महत्वपूर्ण योगदान दिया है इसकी जानकारी दी गई है। इसके अलावा इसमें कई प्रेरणादायक कहानियाँ भी शामिल की गईं है। ये सभी कहानियाँ न केवल टाटा के योगदान को दर्शाती हैं, बल्कि पाठकों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित भी करती हैं।

Ratan Tata: A Complete Biography Tata Group
प्रिंट लेंथ:168 पेज | भाषा:अंग्रेजी | पब्‍लिश डेट:1 नवंबर 2021

इस किताब में रतन टाटा की कहानी को बड़ी खूबसूरती के साथ बताया गया है कि कैसे उन्‍होंने भारतीय व्यावसायिक पारिस्थितिकी को बदल दिया। साथ ही उनके मानवता के प्रति दृष्टिकोण पर गहराई से चर्चा की गई है। इसमें उनके कर्मचारियों के प्रति व्यवहार और कारखानों में उनके दृष्टिकोण को दर्शाया गया है। किताब टाटा समूह के उनके नेतृत्व में की गई यात्रा पर भी ध्यान केंद्रित करती है।


डिस्क्लेमर : Times Shopping Guide आपको बेस्‍ट ब्रांड के लेटेस्‍ट प्रोडेक्‍ट से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मार्केट रिसर्च और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। Times Shopping Guide एफिलिएट पार्टनरशिप का भी एक हिस्‍सा है। इसका मतलब अगर आप Times Shopping Guide से कुछ खरीदते हैं तो उसके रेवेन्यू में से हमें भी थोड़ा हिस्‍सा मिल सकता है। ये भी ध्यान रखें कि रिटेलर डील्‍स के हिसाब से प्रोडक्ट्स के दाम बदल सकते हैं।




Next Article

आपकी अगली ट्रिप के लिए बेस्ट बुक्स – हर पन्ने पर मिलेगा नया अनुभव

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 15, 2025, 12:11 PM IST
Share

अगर आप ट्रेवलींग के शौकीन हैं और अपनी ट्रिप के दौरान और भी कुछ इंटरेस्टिंग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो ऐसी किताब पढ़ने से बेहतर क्या होगा जो इंस्पायर्ड करे, एंटरटेन करे और आपको इम्प्रेस्सेड करे? नरेशन से लेकर मिस्ट्री तक की हर जोनर के साथ, प्रत्येक ऑप्शन एक ट्विस्ट और एडवेंचर का सही कॉम्बिनेशन प्रदान करता है, जो हर चैप्टर के साथ आपकी ट्रिप को और भी यादगार बनाता है।

आपकी अगली ट्रिप के लिए बेस्ट बुक्स  हर पन्ने पर मिलेगा नया अनुभव
Make your journey more special by reading these – Best Books for Traveling
चाहे आप बादलों के बीच उड़ रहे हों, ट्रेन में ट्रेवल कर रहे हों या समुद्र तट पर आराम कर रहे हों, एक अच्छी किताब ट्रिप को एक बेहतरीन टूर में बदल सकती है। यहाँ हमने कई जोनर का कॉम्बिनेशन तैयार किया है जो दिल को छू लेने वाली कहानियाँ, सग्जेस्टिव नरेशन, मिस्ट्री थ्रिलर और प्लीजेंट ट्रेवल-स्टोरी जो आपकी ट्रिप की लय को पूरा करने के लिए चुने गए हैं। ये किताबें सिर्फ़ समय बिताने के लिए नहीं हैं; ये पन्ने पलटने वाले पोर्टल हैं जो आपकी टूर को रोमांचक बनाते हैं और आपकी आत्मा को सुकून देते हैं। ये सिलेक्शन इमर्सिव स्टोरीटेलिंग, पोर्टेबिलिटी और इमोशनल रेजोनेंस पर कंसन्ट्रेट है जो रीडर के लिए लाजबाब है जो कहानी में खो जाना चाहते हैं और साथ ही रास्ते में खुद की तलाश करना चाहते हैं।

चाहे हल्का सामान पैक करना हो या लंबी ट्रिप की योजना बनाना हो, यह लिस्टिकल आपको ऐसे टॉपिक चुनने में मदद करता है जो खुशी जगाएँ, विचार को जगाएँ और हर पन्ने को पलटने के साथ हर डेस्टिनेशन को ख़ास महसूस कराते हैं।

पढ़ने के लिए बेहतरीन पुस्तकेंः ट्रैवल कम्पैनियन


बेस्ट ट्रेवलींग बुक्सपेज
Bahut Door, Kitna Door Hota Hai160 पेज
Jitni Mitti Utna Sona208 पेज
Rooh176 पेज
Nirmala184 पेज
Log Jo Mujhmein Rah Gaye224 पेज
Duniya Jise Kehte Hain284 पेज

1.Bahut Door, Kitna Door Hota Hai

पेज लेंथ: 160 पेज | लैंग्वेज: हिंदी | पब्लिशर: हिंदी युग्म

"बहुत दूर, कितना दूर होता है" एक खूबसूरत किताब है और मानव कौल जो सिर्फ एक राइटर से बढ़कर है साधारण किस्सों को भी रोमांचक बना देते हैं। उनकी सबसे खास बात यह है कि जब वे अपने बचपन के बारे में कहते हैं "इट डस नॉट मैटर", तो वे केवल शब्द नहीं कह रहे होते हैं, बल्कि जीवन की उस सच्चाई को दर्शाते हैं जहाँ बीता हुआ समय, यादें, संघर्ष, सब कुछ धुंधला पड़ जाता है, मायने खो देता है। इस सफ़र से बाहर निकलना नामुमकिन सा लग रहा है। ऐसा लगता है जैसे मैं अब भी उसी एडवेंचर पर हूँ।

लोगों की राय
यूजर को लेखन स्टाइल बेहतरीन और सुंदर लगती है। वे लेखक के जर्नी स्टोरी लेखन के अनूठे दृष्टिकोण की सराहना करते हैं। गति को सुखदायक, प्रेरक और प्रभावशाली बताया गया है। रीडर इस बुक को एक बेहतरीन ट्रेवल स्टोरी के रूप में वर्णित करते हैं जो उन्हें यात्रा करने और अपने बारे में और अधिक जानने के लिए इंस्पायर्ड करता है। कहानी कहने का तरीका रोमांचक, आकर्षक और सांस रोक देने वाला बताया गया है।

2.Jitni Mitti Utna Sona

पेज लेंथ: 208 पेज | लैंग्वेज: हिंदी | पब्लिशर: हिंदी युग्म

यह यात्रावृत्त इन्हीं घाटियों में की गई अनेक लंबी रिसर्च-ट्रिप का परिणाम है। यह आपका परिचय संसार के एक ऐसे रहस्यमय हिस्से से करवाएगा जिसके बारे में बहुत कम ऑथेंटिक जानकारी है। इस किताब में आपको बेहद मुश्किल परिस्थितियों में हिमालय की गोद में निवास करने वाले रं समाज की सांस्कृतिक संपन्नता के बारे में बताते हैं, आप उस इन्विंसिबल डिजायर फॉर सर्वाइवल और सुपरह्यूमन एडवेंचर से भी रू-ब-रू होंगे जिसके बिना इन दुर्गम घाटियों में जीने की कल्पना तक नहीं की जा सकती। ऐंथ्रोपोलॉजिकल इम्पोर्टेन्ट के डिटेल से भरपूर इस ट्रेवल-स्टोरी में कहानियाँ, गल्प, कविता, लोक साहित्य, और स्मृति के ताने-बाने से एक तिलिस्म रचा गया है जिसमें बुज़ुर्गों के सुनाए क़िस्सों की परिचित ऊष्मा भी है और अजनाने भूगोल में यात्रा करने का रोमांच भी है।

लोगों की राय
लोगों का कहना है की बहुत सालो बाद इतना अच्छा ट्रेवल-स्टोरी पढ़ने को मिला। बहुत ही अच्छी पुस्तक है जो आपको घर बैठे बैठे धारचूला मुन्स्यारी जैसे सीमांत गाँवों की संस्कृति और सभ्यता से परिचय करवाएगी।

3.Rooh

पेज लेंथ: 176 पेज | लैंग्वेज: हिंदी | पब्लिशर: हिंदी युग्म

नायक के कश्मीर में अपनी जड़ों की ओर लौटने और किसी तरह अपने बचपन की तस्वीरों को इकट्ठा करने के संघर्ष की कितनी शानदार कहानी है। यह एक खूबसूरती से लिखी गई बहुस्तरीय कहानी है जो अतीत और वर्तमान के बीच घूमती रहती है। "रूह" एक ऐसे कश्मीर के बारे में है जिसे नायक पीछे छोड़ आया है लेकिन उसके सपने उसे हर रात सताते हैं, साथ ही यह उसके पिता के बारे में भी है जो वापस लौटने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ सकता। कश्मीर की उसकी यादें उसके पिता की यादों से जुड़ी हुई हैं। जो आपको आपके सफर को समझने में मदद करेगा की हर सफ़र अपने आप में कैसे अनोखा हैं।

लोगों की राय
ग्राहक बुक की राइटिंग क्वालिटी और पठनीयता की प्रशंसा करते हैं। उन्हें वाक्य, विवरण और निष्कर्ष दिल को छूने वाले और बेहतरीन लगते हैं। लेखक की भावनाओं का वर्णन एक निश्चित पठन के रूप में वर्णित किया गया है जो इसे अत्यधिक अनुशंसित करता है।

3.Nirmala

पेज लेंथ: 184 पेज | लैंग्वेज: हिंदी | पब्लिशर: फिंगरप्रिंट

निर्मला एक सम्मोहक और हृदय विदारक कहानी है जो प्रेम, त्याग और सामाजिक अपेक्षाओं के विषयों की खोज करती है। मुंशी प्रेमचंद की मार्मिक कहानी परंपरा की दमनकारी पकड़ में फंसी एक युवा लड़की के संघर्ष को जीवंत करती है। एक आकर्षक कथा जो भारतीय समाज की जटिलताओं को उजागर करती है। इस कहानी में ऐसे प्रासंगिक पात्र जो आपके दिल को छू लेंगे। जिन्हें भारतीय साहित्य और सामाजिक टिप्पणियों में रुचि उन्हें है किताब जरुर पढ़ना चाहिए।

लोगों की राय
बुक लवर को कहानी अच्छी और मार्मिक लगती है। वे समकालीन समाज में अंतर्दृष्टि की गहराई और प्रभावशाली विषय-वस्तु की सराहना करते हैं। पाठक लेखन की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हैं और कहते हैं कि यह अच्छी तरह से लिखा गया और सहानुभूतिपूर्ण है। वे विशद चित्रण और साहसिक विचारों की सराहना करते हैं। पात्रों का वर्णन अद्भुत है। कुल मिलाकर, ग्राहक भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति को चित्रित करने में पुस्तक को सटीक पाते हैं।

5.Log Jo Mujhmein Rah Gay

पेज लेंथ: 224 पेज | लैंग्वेज: हिंदी | पब्लिशर: सार्थक

एक लड़की जो अलग-अलग देशों में जाती है और अलग-अलग जींस और जज़्बात के लोगों से मिलती है। कहीं गे, कहीं लेस्बियन, कहीं सिंगल, कहीं तलाक़शुदा, कहीं भरे-पूरे परिवार, कहीं भारत से भी ‘बन्द समाज’ के लोग। कहीं जनसंहार का—रोंगटे खड़े करने और सबक देने वाला—स्मारक भी वह देखती है जिसमें क्रूरता और यातना की छायाओं के पीछे ओझल बेशुमार चेहरे झलकते हैं। उनसे मुख़ातिब होते हुए उसे लगता है, सब अलग हैं लेकिन सब ख़ास हैं। दुनिया इन सबके होने से ही सुन्दर है। क्योंकि सबकी अपनी अलहदा कहानी है। ये किताब आपके दुनिया देखने के नजरिये को बदलती है और देश विदेशों की संस्कृति और सभ्यता को अच्छी तरह से समझने और परखने में मदद करती हैं।

लोगों की राय
रीडर का कहना है की ये किताब सिर्फ बताती नही बल्कि उन्हें जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सिखाती भी है।

6.Duniya Jise Kehte Hain

पेज लेंथ: 284 पेज | लैंग्वेज: हिंदी | पब्लिशर: मंजुल पब्लिशिंग हाउस

निदा फ़ाज़ली उन दिनों से हिन्दी पाठकों के प्रिय हैं, जिन दिनों हिन्दी के पाठक मीर, ग़ालिब, इकबाल फ़िराक़, आदि के अलावा शायद ही किसी नये उर्दू शायर को जानते हों। अगर आप भी शायरी के शौक़ीन है तो फिर ये किताब आपके इंतज़ार में है।
निदा फ़ाज़ली की एक शायरी को उक्त करता हूँ
"कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता कहीं ज़मीं तो कहीं आस्माँ नहीं मिलता"
ये किताब उनके लिए है जो अपनी बातों को ऐसी नज़्म में कहना पसंद करते है जो लोगों के दिल को छु जाए तो आप इस किताब के हकदार हैं।

लोगों की राय
जिन्हें शायरी पसंद हैं उन्हें निदा फ़ाज़ली की शायर पसंद आएँगी। इस किताब में उनकी चुनिंदा ग़ज़लें संकलित हैं। ग़ज़ल को पसंद करने वालों को यह किताब पसंद आएगी।

डिस्क्लेमर : Times Shopping Guide आपको बेस्‍ट ब्रांड के लेटेस्‍ट प्रोडेक्‍ट से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मार्केट रिसर्च और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। Times Shopping Guide एफिलिएट पार्टनरशिप का भी एक हिस्‍सा है। इसका मतलब अगर आप Times Shopping Guide से कुछ खरीदते हैं तो उसके रेवेन्यू में से हमें भी थोड़ा हिस्‍सा मिल सकता है। ये भी ध्यान रखें कि रिटेलर डील्‍स के हिसाब से प्रोडक्ट्स के दाम बदल सकते हैं।




Next Article

NDA परीक्षा में सफलता के लिए पढ़ें ये 5 बेहतरीन किताबें!

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 3, 2025, 9:29 PM IST
Share

NDA एग्जाम (नेशनल डिफेंस अकैडमी) भारतीय सेना में अधिकारियों के रूप में भर्ती के लिए एक ज़रूरी कदम है। इस एग्जाम की तैयारी के लिए सही बुक्स का सिलेक्शन करना बेहद ज़रूरी है। यहाँ कुछ किताबों का जिक्र किया गया है, जो उम्मीदवारों को NDA एग्जाम में क्वालीफाई करने में मदद कर सकती हैं। इन किताबों से उम्मीदवार अपनी जेनरल नॉलेज, मैथमेटिक्स और इंग्लिश की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं।

NDA परीक्षा में सफलता के लिए पढ़ें ये 5 बेहतरीन किताबें
Dreaming of becoming an army officer? These books will help you in NDA exam!
NDA एग्जाम भारत की सबसे रेपुटेड और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, जो युवा उम्मीदवारों को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका देती है। इस एग्जाम की तैयारी के लिए सही गाइडलाइन और किताबों का सही सिलेक्शन बहुत ज़रूरी होता है। सही किताबें उम्मीदवारों को एग्जाम के विभिन्न सब्जेक्ट जैसे मैथमेटिक्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश, और मेंटल एबिलिटी टेस्ट में मदद कर सकती हैं।

मैथमेटिक्स: NDA एग्जाम में मैथ सबसे ज़रूरी पार्ट होता है। "Mathematics for Class 11 & 12" by R.D. Sharma और "Higher Algebra" by Hall & Knight जैसी किताबें उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन होती हैं। ये किताबें उम्मीदवारों को मैथमेटिक्स के अलग-अलग कांसेप्ट में मजबूत बनाती हैं, जैसे algebra, geometry, और trigonometry।

जनरल नॉलेज: NDA की जनरल नॉलेज एग्जाम में अलग-अलग एरिया से क्वेश्चन आते हैं। इसके लिए "General Knowledge" by Lucent और "Manorama Yearbook" अत्यधिक प्रभावी हैं। ये किताबें उम्मीदवारों को करंट अफेयर्स, साइंस, जियोग्राफी और हिस्ट्री पर मजबूत पकड़ बनाने में मदद करती हैं।

इंग्लिश: NDA एग्जाम में इंग्लिश के लिए "Wren and Martin’s High School English Grammar & Composition" और "Objective General English" by S.P. Bakshi बहुत उपयोगी हैं। ये किताबें उम्मीदवारों को इंग्लिश कि बुनियादी समझ और वोकैबुलरी में सुधार करने में मदद करती हैं।

मेंटल एबिलिटी टेस्ट: "A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning" by R.S. Aggarwal और "Analytical Reasoning" by M.K. Pandey मेंटल एबिलिटी टेस्ट की तैयारी के लिए बेहतरीन किताबें हैं। ये किताबें लॉजिक पॉवर और मेंटल एबिलिटी को बढ़ाने में मदद करती हैं।

टाइम मैनेजमेंट और मॉक टेस्ट: उम्मीदवारों को अपनी तैयारी का सही आकलन करने के लिए मॉक टेस्ट और पिछले साल के क्वेश्चन पेपर का प्रैक्टिस करना चाहिए। इसके लिए "NDA Previous Year Papers" और "NDA Mock Tests" अच्छे ऑप्शन होते हैं।

इन किताबों से NDA एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अपनी एग्जाम में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं और आर्मी ऑफिसर बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं। इसलिए हमने आपके लिए कड़ी मेहनत और रिसर्च कर के आपके लिए 5 बेहतरीन NDA एग्जाम बुक लेकर आए है जो आपको एग्जाम में क्वालीफाई करने में मदद करेगा।
NDA एग्जाम बुक पेपरबैक
Arihant Pathfinder NDA/NA Entrance Exam1056 पेज
Pathfinder NDA/NA National Defence Academy 1036 पेज
PW Shaurya NDA/NA1760 पेज
PW NDA NA 21 Previous Years Solved Papers688 पेज
Mission NDA : Serve At Young Age848 पेज

1.Arihant Pathfinder NDA/NA Entrance Exam

लैंग्वेज: इंग्लिश | पेपरबैक: 1056 पेज | आइटम वेट: 1Kg 690g

अरिहंत पाथफाइंडर एनडीए/एनए एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए एक डिटेल स्टडी गाइड है। यह मैथमेटिक्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश और साइंस जैसे सब्जेक्ट को कवर करती है। 8000+ MCQs और PYQs के साथ, यह एक्सरसाइज के लिए ज़रूरी स्टडी मटेरियल प्रदान करती है। यह बुक क्विक प्रॉब्लम सोल्विंग सोल्यूशन तकनीकों पर ध्यान फोकस करती है, जो एग्जाम में टाइम मैनेजमेंट के लिए ज़रूरी होता हैं। इसमें अभी विषयों के बारे में डिटेल प्रिंसिप्ल और कांसेप्ट शामिल हैं। यह NDA/NA एंट्रेंस एग्जाम के इंटरेस्टेड कैंडिडेट के लिए ज़रूरी सोर्स है। यह परीक्षा पैटर्न और टेक्स्टबुक से परिचित कराता है, और उम्मीदवारों को सही तरीके और प्रभावी तैयारी प्रदान करता है।

लोगों की राय
स्टूडेंट्स का कहना है की ये प्रिपरेशन के लिए बेहतरीन बुक है जो उन्हें एग्जाम क्वालीफाई करने में मदद करता हैं।

2.Pathfinder NDA/NA National Defence Academy

लैंग्वेज: इंग्लिश | पेपरबैक: 1306 पेज | आइटम वेट: 1Kg

पाथफाइंडर NDA/NA नेशनल डिफेंस अकैडमी और नेवी अकैडमी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए डिटेल स्टडी कंटेंट प्रदान करता है। यह बुक कैंडिडेट को एग्जाम में सफलता प्राप्त करने में मदद करती है। इसमें मैथमेटिक्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश और साइंस जैसे सभी ज़रूरी सब्जेक्ट को शामिल किया गया है। 8000 से अधिक मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs) और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) एक्सरसाइज के लिए पर्याप्त स्टडी मटेरियल प्रदान करते हैं।

लोगों की राय
यूजर्स इस बुक को एनडीए उम्मीदवारों के लिए उपयोगी पाते हैं। यह प्रत्येक प्रश्न का अच्छा स्पष्टीकरण प्रदान करती है, पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के साथ पूरे पाठ्यक्रम को कवर करती है। वे इसकी सस्ती कीमत की भी सराहना करते हैं।

3.PW Shaurya NDA/NA Combo Set of 4 Books

लैंग्वेज: इंग्लिश | पेपरबैक: 1760 पेज | आइटम वेट: 300g

पीडब्ल्यू शौर्य एनडीए/एनए मैथमेटिक्स, साइंस, इंग्लिश और जनरल नॉलेज 2024-25 एग्जाम के लिए लेटेस्ट 2024 सोल्व किए गए पेपर के साथ 4 बुक का कॉम्बो सेट: यह कॉम्बो सेट एनडीए/एनए 2024-25 एग्जाम की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें मैथमेटिक्स, साइंस, इंग्लिश और जनरल नॉलेज पर 4 बुक शामिल हैं, जो एग्जाम के टेक्स्टबुक को अच्छे तरीके से कवर करती हैं। सभी बुक में सब्जेक्ट-वाइज प्रिंसिप्ल, एक्साम्प्ल और एक्सरसाइज क्वेश्चन शामिल हैं।यह सेट 2024 के लेटेस्ट सोल्विंग किए गए पेपर के साथ आता है, जिससे कैंडिडेट को एग्जाम पैटर्न और डिफिकल्टी लेवल की जानकारी मिलती हैं। यह कॉम्बो सेट कैंडिडेट को एग्जाम में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है।

लोगों की राय
एनडीए की तैयारी के लिए बेहतरीन बुक्स पेज की क्वालिटी अच्छी है और सब कुछ ठीक है, उम्मीद के मुताबिक बहुत अच्छे से इसमें क्वेश्चन को समझाया गया हैं।

4.PW NDA NA 21 Previous Years Solved Papers

लैंग्वेज: इंग्लिश | पेपरबैक: 688 पेज | आइटम वेट: 430g

यह बुक एनडीए/एनए 2024-2025 एग्जाम के लिए मैथमेटिक्स और जनरल नॉलेज के लास्ट इयर के सोल्व किए गए पेपरों का एक कलेक्शन है। यह 2014 से सितंबर 2024 तक के क्वेश्चन को चैप्टर-वाइज और सब्जेक्ट-वाइज प्रेजेंट करता है, जिससे कैंडिडेट को एग्जाम पैटर्न को समझने में मदद मिलती है। यह बुक इंग्लिश में है और एक्सरसाइज के लिए डिटेल सोल्यूशन प्रदान करती है, जो कैंडिडेट को एग्जाम में सफल होने के लिए ज़रूरी है।

लोगों की राय
कैंडिडेट चैप्टर-बाय-चैप्टर स्ट्रक्चर को आंसर के ड्राफ्टिंग और प्रॉब्लम सोल्यूशन को समझने में सहायक पाते हैं। वे यह भी कहते हैं कि हल किए गए क्वेश्चन पेपर अभ्यास और टाइम मैनेजमेंट में मदद करते हैं। बुक को मैथमेटिक्स और जनरल नॉलेज की फुल गाइडलाइन के रूप में डिस्क्राइब किया गया है।

5.Mission NDA : Serve At Young Age

लैंग्वेज: इंग्लिश | पेपरबैक: 848 पेज | आइटम वेट: 1Kg

मिशन एनडीए को क्लियर, स्टेप-बाय-स्टेप अप्प्रोच के साथ डिज़ाइन किया गया है। यह ज़रूरी कांसेप्ट से शुरू होता है और सिंपल, मीडियम और हार्ड क्वेश्चन से आगे बढ़ता है। प्रत्येक चैप्टर आपके स्किल और कॉन्फिडेंस का मजबूत करता है, जिसमें गहन और सरल प्रश्नों का मिश्रण होता है, सभी डिटेल सोल्यूशन के साथ। यह इसे गहन और प्रभावी तैयारी के लिए एक बेहतरीन बुक बनाता है। 5000+ मोस्ट एक्सपेक्टेड MCQ बुक जनरल नॉलेज क्वेश्चन का एक वाइड कलेक्शन प्रदान करती है जो अक्सर UPSC एग्जाम में दोहराए जाते हैं, जो मिशन NDA की पूरी तरह से प्रशंसा करते हैं।

लोगों की राय
ग्राहक इस पुस्तक को एनडीए की तैयारी के लिए उपयोगी पाते हैं और इसे पैसे के हिसाब से अच्छा मानते हैं। इसकी विषय-वस्तु परीक्षा से संबंधित है, तथा इसमें बहुत ज्ञान है। हालाँकि, कुछ ग्राहकों ने गणित अनुभाग में गलत उत्तरों के साथ मुद्रण संबंधी गलतियों की रिपोर्ट की है।


    यह बुक किन एग्जाम के लिए ज़रूरी है?
यह बुक NDA (नेशनल डिफेंस अकादमी) और एनए नेवी अकादमी) एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडिडेट के लिए उपयोगी है, स्पेशली 2024-25 एग्जाम के लिए।
  • इस बुक में कितने सालों के क्वेश्चन पेपर शामिल हैं?
  • इस बुक में 21 सालों के सोल्व किए गए क्वेश्चन पेपर शामिल हैं, जो 2014 से सितंबर 2024 तक के हैं।
  • यह बुक किस लैंग्वेज में अवेलेबल है और इसमें किन सब्जेक्ट को शामिल किया गया है?
  • यह बुक इंग्लिश लैंग्वेज में अवेलेबल है और इसमें मैथमेटिक्स और जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पेपर शामिल हैं।

    डिस्क्लेमर : Times Shopping Guide आपको बेस्‍ट ब्रांड के लेटेस्‍ट प्रोडेक्‍ट से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मार्केट रिसर्च और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। Times Shopping Guide एफिलिएट पार्टनरशिप का भी एक हिस्‍सा है। इसका मतलब अगर आप Times Shopping Guide से कुछ खरीदते हैं तो उसके रेवेन्यू में से हमें भी थोड़ा हिस्‍सा मिल सकता है। ये भी ध्यान रखें कि रिटेलर डील्‍स के हिसाब से प्रोडक्ट्स के दाम बदल सकते हैं।




    Next Article

    6 हिंदी किताबें जो हर किसी को एक बार जरुर पढ़नी चाहिए, आखिरी है सबसे ख़ास

    By Vinay Sahu | Updated Feb 19, 2025, 5:00 PM IST
    Share

    हिंदी साहित्य आपसे उस भाषा में बात करती है जिससे आप सबसे ज्यदा रिलेट कर पाते हैं और इन्हें पढ़ने के बाद आप अपने आपको भाषा के स्तर पर बेहद समृद्ध पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए हिंदी की 6 ऐसी किताबें लेकर आये है जिन्हें आपको एक बार जरुर पढ़नी चाहिए। यह किताबें ना सिर्फ बेहद दिलचस्प है बल्कि इनकी भाषा भी आसान है जिस कारण से अगर आप पहली बार हिंदी की किताब पढ़ रहे है तो भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

    6 हिंदी किताबें जो हर किसी को एक बार जरुर पढ़नी चाहिए आखिरी है सबसे ख़ास
    Hindi Books
    पढ़ना, एक बेहद अच्छी आदत है और अगर आपने बुक्स पढ़नें की आदत डाल ली तो फिर आप एक अलग ही दुनिया में जीने लगते है। वैसे तो साहित्य को भाषा के बंधन में बाँध कर नहीं देखना चाहिए, लेकिन हिंदी साहित्य की बात ही कुछ और है। हिंदी साहित्य आपसे उस भाषा में बात करती है जिससे आप सबसे ज्यदा रिलेट कर पाते हैं और इन्हें पढ़ने के बाद आप अपने आपको भाषा के स्तर पर बेहद समृद्ध पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए हिंदी की 6 ऐसी किताबें लेकर आये है जिन्हें आपको एक बार जरुर पढ़नी चाहिए। यह किताबें ना सिर्फ बेहद दिलचस्प है बल्कि इनकी भाषा भी आसान है जिस कारण से अगर आप पहली बार हिंदी की किताब पढ़ रहे है तो भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

    आइये जानते हैं इनके बारें में।

    Best Hindi BooksAuthor
    Bahut Door, Kitna Door Hota HaiManav Kaul
    Nithalle Ki DiaryHarishankar Parsai
    KasapManohar Shyam Joshi
    GUNAHO KA DEVTAShrilal Shukla
    Rag DarbariDHARAMVEER BHARTI
    Main Jab Tak Aai BaharGagan Gill

    1. Bahut Door, Kitna Door Hota Hai




    लेखक और अभिनेता मानव कॉल की यह चौथी किताब है जो एक नया और अलग क़िस्म का यात्रा-वृत्तांत लेखन भी है। इस किताब में मानव कौल ने मई-जून 2019 के बीच यूरोप के अलग-अलग स्थानों पर की गई अपनी एकल यात्रा को दर्ज किया है। इस किताब में उन्होंने अपने यात्रा के अनुभव को एक नई तरह से साझा किये है। वह इस किताब को इस तरह से परिभाषित करते है कि वह यूरोप की इस यात्रा में एक पहेली की तलाश में थे, जिसका जवाब यह किताब है। यह किताब बेहद आसान भाषा में है और सिर्फ 160 पेज की यह किताब को जब आप उठाकर पढ़नें लगते है तो फिर इसे खत्म किये बिना नीचे नहीं रख पायेंगे।

    लोगों की राय:
    रीडर्स ने राइटिंग स्टाइल को अमेजिंग व ऑनेस्ट बताया है। उन्होंने इस किताब को सूथिंग, इंस्पायरिंग व पर्सनल बताया है।

    2. Nithalle Ki Diary



    हरिशंकर परिसाई हिंदी साहित्य के एक बड़े व्यंगकार रहे है और उन्होंने कई विषयों पर व्यंग्य करते हुए अनेक किताबें लिखी है। निठल्ले की डायरी, उनके बेहतरीन व्यंग्यों का एक संग्रह है और इसमें उन्होंने समाज की कई बातों पर व्यंग्य किया है। उनकी भाषा बेहद सरल है जिस वजह से यह आपको कभी बोझ की तरह नहीं लगेगी और उन्होंने आम जिंदगी पर घट रही घटनाओं पर व्यंग्य किया है जो पाठक को आसपास सहज ही मिल जाते हैं। इस कारण से इस किताब को आप आसानी से पढ़ सकते है और व्यंग्य की विधा को आसानी से समझ सकते हैं। यह किताब आज भी बेहद प्रांसगिक है।

    लोगों की राय:
    रीडर्स ने इसे बेहद ईंगेजिंग व मेज्दार बताया है। उन्होंने इस बुक के चतुराई भरे ह्यूमर की तारीफ की है और इसे सोसायटी पर एक जानकारीपूर्ण कमेंट्री बताया है।

    3. Kasap



    मनोहर श्याम जोशी को उनके इस उपन्यास 'कसप' के लिए 2005 में साहित्य अकादमी पुरुस्कार भी मिल चुका है। कसप एक प्रेम कहानी है और दो अलग अलग किरदारों को मरकज़ पर रख कर लिखी गयी है। लेखक ने पूर्णतः अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए ये प्रेम कहानी रची है क्योंकि उन्हें प्रेम कहानियों का शौक था। कुमाऊँनी में कसप का अर्थ है 'क्या जाने'।कसप लिखते हुए मनोहर श्याम जोशी ने आंचलिक कथाकारों वाला तेवर अपनाते हुए कुमाऊँनी हिन्दी में कुमाऊँनी जीवन का जीवन्त चित्र आँका है। यह प्रेमकथा दलिद्दर से लेकर दिव्य तक का हर स्वर छोड़ती है लेकिन वह ठहरती हर बार उस मध्यम पर है जिसका नाम मध्यवर्ग है।

    लोगों की राय:
    रीडर्स ने इसे एंगेजिंग व रियलिस्टिक बताया है। उनका कहना है कि यह बुक बेहद एक्साइटिंग है और यह लव स्टोरी एक गहरी छाप छोड़ जाता है।

    4. GUNAHO KA DEVTA



    धर्मवीर भारती का यह उपन्यास 'गुनाहों का देवता' हिंदी पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और अपनी कालजयी प्रेम कहानी के लिए एक हद तक बदनाम भी है। सुधा और चंदर की प्रेम में पड़ने और उसको निभाने की कहानी है जिसमें हार्टब्रेक, परिस्थितियों से उपजी ट्रेजेडी पढ़नें को मिलती है। इसे 1949 में लिखा गया था लेकिन अपनी प्रांसगिकता और रोमांचक कहानी की वजह से समय के साथ यह उपन्यास पाठकों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ और इसने एक ऐतिहासिक महत्व प्राप्त कर लिया है।

    लोगों की राय:
    रीडर्स ने इस बुक की प्रेम कहानी को इंटेंस व हृदय विदारक बताया है। उन्होंने राइटिंग क्वालिटी व कहानी के किरदारों के डेवलपमेंट की तारीफ की है।

    5. Rag Darbari



    शिलाल शुक्ल की राग दरबारी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर लिखी ऐसी किताब है जो आम जीवन के कठिनाईओं व जटिलताओं के बारें में बताती है। यह उपन्यास स्वतंत्रता के बाद के भारत के ग्रामीण जीवन की मूल्यहीनता को परत दर परत उघाड़ने का काम करती है और इसके सच्चाई से रूबरू करवाती है। इस उपन्यास को 1969 में साहित्य अकादमी पुरूस्कार भी मिल चुका है। यह एक बड़े से नगर से कुछ दूर बसे हुए गाँव के लोगों की स्वार्थ की कहानी है। इसे दूरदर्शन धारावाहिक के रूप में भी लाया जा चुका है और इसे खूब सराहना की गयी है।

    लोगों की राय:
    रीडर्स ने इसके भाषा की तारीफ की है और इसे रिफ्रेशिंग बताया है। उनका कहना है कि इसका सटायर अच्छा है और मौजूदा इश्यु से रिलेवेंट है।

    6. Main Jab Tak Aai Bahar



    'मैं जब तक आई बाहर', गगन गिल की काव्य संग्रह है जिसे 2024 का साहित्य अकदामी पुरुस्कार मिला है। यह किताब इसलिए भी ख़ास है कि यह हमारे समय के दर्द को समेटने का काम करती है जो बिल्कुल अनोखा है। इसके साथ ही इस बुक की भाषा थोड़ी अलग लेकिन आसान है जिस वजह से यह पाठकों को कोई परेशानी नहीं होती। इस किताब की कविताओं का अनूठापन इस बात में है कि वे एक ऐसी भाषा का खोज करती है जो पूरी तरह से आपके भीतर के तनावों को समेटे हुए होता है।

    लोगों की राय:
    रीडर्स ने इस किताब के कविताओं को मार्मिक बताया है। उनका कहना है कि इसकी काविताएं आपके जीवन से जुड़े शानदार निरीक्षण करती है।

    डिस्क्लेमर : Times Shopping Guide आपको बेस्‍ट ब्रांड के लेटेस्‍ट प्रोडेक्‍ट से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मार्केट रिसर्च और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। Times Shopping Guide एफिलिएट पार्टनरशिप का भी एक हिस्‍सा है। इसका मतलब अगर आप Times Shopping Guide से कुछ खरीदते हैं तो उसके रेवेन्यू में से हमें भी थोड़ा हिस्‍सा मिल सकता है। ये भी ध्यान रखें कि रिटेलर डील्‍स के हिसाब से प्रोडक्ट्स के दाम बदल सकते हैं।