BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया Vivo T4x 5G और Y59 5G, भारत में हो सकता है जल्द लॉन्च
Vivo T4x 5G और Vivo Y59 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च! BIS लिस्टिंग में डिटेल लीक सामने आयी। Vivo T4x और Vivo Y59 5G को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने इनकी लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं की है। हालांकि, फोन्स को जल्द पेश किया जाएगा। फोन्स में कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़े: Best Bean Bag Chairs for Bedroom: अब आराम फरमाए बादलों जैसे कुशन के उपर
vivo T4x 5G और vivo Y59 5G क्या हो सकती है उम्मीदें?
vivo T4x 5G को V2437 मॉडल नंबर के साथ और vivo Y59 5G को V2443 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, लेकिन इस लिस्टिंग से इनके फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नही मिली है। उम्मीद की जा सकती है की vivo T4x 5G अपने पिछले मॉडल vivo T3x 5G से कुछ न्यू फीचर्स के साथ आ सकता है, जो पिछले साल भारत में 13,499 रूपए से शुरू हुआ था।
vivo T3x 5G में 6.72 इंच की FHD+IPS एलसीडी स्क्रीन थी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट था। इस फ़ोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8GB तक रैम, और 128GB स्टोरेज था। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा था, जबकि सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा था। साथ ही 6,000 mAh की बड़ी बैटरी और 44W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट था। अभी के लिए vivo T4x 5G के फीचर्स में कुछ अपग्रेड की उम्मीद की जा सकती है, जैसे बेहतर प्रोसेसर, कैमरा सेटअप और बैटरी।
अगर हम बात करें vivo Y59 5G भी एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। पिछले लीक से पता चला था की vivo अपने अगले स्मार्टफोन vivo V50 पर भी काम कर rha है, जिसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC और 90W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस तरह के फीचर्स Vivo Y59 5G में भी हो सकते है, लेकिन इसके बारे में फ़िलहाल कोई सही जानकारी नही आई है।
इसे भी पढ़े: आपके बॉयफ्रेंड के लिए परफेक्ट वेलेंटाइन डे गिफ्ट्स: सबसे अलग और यूनिक
विवो के नए स्मार्टफ़ोन की लॉन्च डेट और उनके सटीक फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी सामने नही आई है, लेकिन BIS सर्टिफिकेशन से यह साफ़ है की ये फोन भारत में जल्दी ही उबलब्ध हो सकते है। अगर आप एक नए फ़ोन खरीदने की सोच रहे है, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। जैसे ही इनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होगी, हम आपको अपडेट करेंगे।