logo
हिंदी
Follow Us
  • home
  • news
  • do you also want a great smartphone at a low price know about redmi a5

क्या आप भी चाहते हैं एक बेहतरीन स्मार्टफोन कम कीमत में? जानिए Redmi A5 के बारे में!

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 16, 2025, 11:48 AM IST
Share

Redmi A5 स्मार्टफोन किफ़ायती प्राइस में बेहतरीन फीचर्स प्रदान करता है, जैसे की HD+ डिस्प्ले, Unisoc प्रोसेसर, 32MP कैमरा और 5,200mAh बैटरी। यह स्मार्टफोन सभी यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो लम्बे समय तक बैटरी, स्मार्टफोन्स की अच्छी परफॉरमेंस और बेहतर कैमरा क्वालिटी की तलाश में हैं। कीमत के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी किफ़ायती है और भारतीय बाज़ार में इसकी अच्छी मांग हो सकती है। इसके बारे में विस्तार से जानें।

क्या आप भी चाहते हैं एक बेहतरीन स्मार्टफोन कम कीमत में जानिए Redmi A5 के बारे में
Redmi A5: Get all the features you need in a smartphone for ₹6,499!
चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर Xiaomi ने अब भारत में अपना नया Redmi A5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की लाइनअप में एक बेहतरीन अडिशन है। यह स्मार्टफोन किफ़ायती कीमत और शानदार फीचर्स के साथ आता है। Redmi A5 में HD+ डिस्प्ले, यूनिसोक चिपसेट और 5,200mAh बैटरी जैसी दमदार खूबियां हैं।

इसे भी पढ़े: फोन चाहिए जो गेमिंग, कैमरा और स्टाइल में सबको पछाड़ दे? ₹25,000 से कम में बेहतरीन ऑप्शन!

रेडमी A5 की कीमत और अवेलेबिलिटी
Redmi A5 भारत में दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है:
  • 3GB रैम + 64GB स्टोरेज- ₹6,499
  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज- ₹7,499

यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, Mi.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर अवेलेबल है। आप इसे पांडिचेरी ब्लू, जस्ट ब्लैक और लेक ग्रीन रंगों में खरीद सकते हैं।

Redmi A5 की स्पेसिफिकेशन
  • डिस्प्ले: 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले, 720x1680 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह TÜV Rheinland-सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है।
  • प्रोसेसर: स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जो इसकी स्पीड और परफॉरमेंस को फ़ास्ट बनाता है।
  • स्टोरेज: इसमें 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं, जिसे 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
  • कैमरा: इसमें 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में f/2.0 अपर्चर मिलता है, जिससे आपकी फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतरीन होगी।
  • बैटरी: स्मार्टफोन में 5,200mAh बैटरी है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है और लंबा बैकअप देता है।
  • सिक्योरिटी: इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Redmi A5 में एंड्राइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम से चलता है और कंपनी ने यह भी बताया की इसे 2 साल का एंड्राइड ओएस अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेगा।

इसे भी पढ़े: क्या आपके पास हैं ये बेहतरीन जूस ग्लास सेट्स? ये हैं हर घर के लिए परफेक्ट!

यह Redmi A5 स्मार्टफोन किफ़ायती और शानदार फीचर्स के साथ एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो आपको हर दिन की स्मार्टफोन जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।



Next Article

समर वेकेशन की कर रहे है प्लानिंग तो खरीद लीजिये ये ट्रॉली बैग, मिल रही है 83% तक की छूट

By Vinay Sahu | Updated Mar 10, 2025, 2:53 PM IST
Share

फैमिली के साथ आपको ढेर सारा सामान ले जाना पड़ता है और इतने सारे सामान के लिए बेस्ट है - ट्रॉली बैग। इस तरह के बैग में आसानी से ढेर सारा सामान आ जाता है और इसे कहीं ले जाना भी आसान होता है। इस समय ट्रॉली बैग खरीदने का सबसे सही समय है क्योकि इस समय अरिस्ट्रोकैट, सफारी, स्काईबैग्स, अमेरिकन टूरिस्टर जैसे टॉप ब्रांड्स के ट्रॉली बैग पर 83% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। हम कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स आपके लिए लेकर आये हैं।

समर वेकेशन की कर रहे है प्लानिंग तो खरीद लीजिये ये ट्रॉली बैग मिल रही है 83 तक की छूट
Travel Bag
इस गर्मियों में अगर आप अपने फैमिली के साथ छुट्टियों में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो लगेज को लेकर अभी से सॉर्टेड हो जाइए। फैमिली के साथ आपको ढेर सारा सामान ले जाना पड़ता है और इतने सारे सामान के लिए बेस्ट है - ट्रॉली बैग। इस तरह के बैग में आसानी से ढेर सारा सामान आ जाता है और इसे कहीं ले जाना भी आसान होता है। अधिकतर ट्रॉली बैग व्हील्स के साथ आते है और इसमें एक एक्सटेंडेड हैंडल मिलता है। वहीं, अगर आप व्हील्स यूज नहीं करना चाहते है तो इसके साइड में हैंडल दिया गया है ताकि आप आसानी से उठा सके। इस समय ट्रॉली बैग खरीदने का सबसे सही समय है क्योकि इस समय अरिस्ट्रोकैट, सफारी, स्काईबैग्स, अमेरिकन टूरिस्टर जैसे टॉप ब्रांड्स के ट्रॉली बैग पर 83% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। हम कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स आपके लिए लेकर आये हैं।

आइये जानते हैं इनके बारें में।

Best Trolley BagsSize
Aristocrat Polypropylene (PP) Airpro Set55+66+76 cm
Safari Thorium Neo66 cm
Skybags Trooper Large Size Abs Hardshell Luggage75 cm
American Tourister Liftoff79 cm
Kamiliant American Tourister Polypropylene56 + 68 cm
Safari Ray 67 Cms Medium Check-in Trolley Bag67 cm


1. Aristocrat Polypropylene (PP) Airpro Set



अरिस्ट्रोकैट के इस ट्रॉली बैग सेट पर 83% की छूट मिल रही है। इस सेट में कुल 3 बैग्स मिलते है जिनकी साइज़ क्रमशः 55-सेमी, 65-सेमी व 75-सेमी है। इन ट्रॉली बैग में कुल 8 व्हील्स मिलते है जिस वजह से ये बेहद पोर्टेबल है और आवाज भी नहीं करता है। यह 2 स्टेज हैंडल के साथ आता है। यह बैग हल्का, टिकाऊ व स्क्रैच रेसिस्टेंट है जिस वजह से यह लंबा चलता है। यह बैग बेहद मजबूत व वाटर रेसिस्टेंस है जिस वजह से इसमें पानी गिरने पर टिकता नहीं है। इसमें सिक्योर्ड ज़िप व 3 डायल कॉम्बिनेशन लॉक जिस वजह से सेफ्टी बनी रहती है। यह ट्रॉली बैग स्पेसियस है और एडजस्टेबल पैकेजिंग स्ट्रैप के साथ आते हैं।

लोगों की राय:
ग्राहकों ने इसे मजबूत व वेल मेड बताया है। उनका कहना है कि यह हल्का है जिस वजह से कैरी करना आसान है।

2. Safari Thorium Neo



अगर आपको एक आकर्षक डिजाईन वाला मजबूत ट्रॉली बैग खरीदना चाहते है तो यह बैग अच्छा विकल्प है। इस बैग को पालीकार्बोनेट से तैयार कुया गया है जो टेक्सचर्ड स्क्रैच रेसिस्टेंट है। यह 66 सेमी का ट्रॉली बैग है जो फिक्स्ड कॉम्बिनेशन लॉक के साथ आता है जिस वजह से आपका सामान सेफ रहता है। इसमें 8 व्हील्स दिया गया है जिस वजह से इसे स्मूथली मूव किया जा सकता है। इसमें टेलिस्कोप हैंडल दिया गया है जो मल्टीपल स्टेज के साथ आता है। इसके इंटीरियर में पर्याप्त स्पेस मिलता है जिस वजह से आप ढेर सारे सामान कैरी कर सकते हैं। इस बैग में 3 साल की वारंटी मिलती है।

लोगों की राय:
खरीदारों ने इसे एक पैसा वसूल प्रोडक्ट बताया है। उनका कहना है कि इसकी क्वालिटी डिजाईन व फंक्शनैलिटी शानदार है।

3. Skybags Trooper Large Size Abs Hardshell Luggage



स्काईबैग्स का यह 75 सेमी बैग आकर्षक डिजाईन के साथ आता है। यह प्रिंटेड लुक के साथ आता है और इसमें 4 पहिये दिए गये है जिस वजह से यह बहुत पोर्टेबल है, यह पहिये 360 डिग्री घूम जाते हैं। इसमें एडजस्टेबल ट्रॉली हैंडल दिया गया है जिस कारण से इसे पकड़ कर चलना आसान है। यह ट्रॉली बैग लाइटवेट है और इसे टिकाऊ व स्क्रैच रेसिस्टेंट एबीएस मटेरियल से तैयार किया गया है जिस वजह से यह मजबूत, वाटरप्रूफ व इम्पैक्ट रेसिस्टेंट है। यह 3 डिजिट कॉम्बिनेशन लॉक व प्रीमियम ज़िपर के साथ आता है जिस वजह से बैग की सेफ्टी बनी रहती है।

लोगों की राय:
ग्राहकों ने इसके आकर्षक स्टाइल की तारीफ की है। उनका कहना है कि यह लाइटवेट, ईजी टू कैरी व कॉम्पैक्ट साइज़ में आता है।

4. American Tourister Liftoff



अगर आपको एक क्लासी लुक वाला पोर्टेबल ट्रॉली बैग चाहिए तो यह शानदार विकल्प है। यह 79 सेमी का बड़ा बैग है जो 8 व्हील्स के साथ आता है। यह इम्पैक्ट रेसिस्टेंट है जिस वजह से छोटे मोटे इम्पैक्ट को यह आसानी से झेल लेता है। इसमें ज़िप व 3 कॉम्बिनेशन वाला लॉक के साथ आता है जिस वजह से आपको सेफ्टी की टेंशन नहीं रहती है। यह लाइन्ड इंटीरियर व टाई-डाउन स्ट्रैप के साथ आता है। इस पर 3 साल की ग्लोबल वारंटी मिलती है।

लोगों की राय:
खरीदारों ने इसके लुक व लाइटवेट की तारीफ की है। उनका कहना है कि इसे कैरी करना आसान है और यह एक पैसा वसूल प्रोडक्ट है।

5. Kamiliant American Tourister Polypropylene



कमिलिएंट का यह ट्रॉली बैग 2 के सेट में आता है और इनकी साइज़ 56 सेमी व 68 सेमी है। यह बॉक्स के आकार में आता है ताकि अधिकतम सामान कैरी किया जा सके। इसमें टॉप व साइड हैंडल दिया गया है जिसकी मदद से इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह मैट फिनिश व डुअल टेक्सचर के साथ आता है और सेफ्टी के लिए इसमें 3 डिजिट फिक्स्ड कॉम्बिनेशन लॉक दिया गया है। यह 4 व्हील्स के साथ आता है तथा यह वाटर रेसिस्टेंट है। इसके बॉटम कम्पार्टमेंट में क्रॉस रिबन्स दिए गये है तथा इसमें यू शेप के पॉकेट दिए गये हैं। यह बेहद मजबूत व लाइटवेट है और इसके पहिये 360 डिग्री तक घूम जाते है।

लोगों की राय:
ग्राहकों ने इसके आकर्षक कलर व लाइटवेट डिजाईन की तारीफ की है। उनका कहना है कि इसे कैरी करना आसान है।

6. Safari Ray 67 Cms Medium Check-in Trolley Bag



अगर आपको एक सिंपल व यूजफुल ट्रॉली बैग खरीदना है तो फिर यह एक अच्छा विकल्प है। पोलीकार्बोनेट से तैयार किया गया यह ट्रॉली बैग 4 व्हील्स के साथ आता है और यह व्हील्स 360 डिग्री घूम जाता है। इसमें फिक्स्ड कॉम्बिनेशन लॉक दिया गया है ग्ताथा यह वाटर प्रूफ व डस्ट प्रूफ शेल के साथ आता है। इसमें पुश बटन ट्रॉली दी गयी है तथा यह स्क्रैच रेसिस्टेंट भी है। इस बैग पर 3 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

लोगों की राय:
खरीदारों ने इसे एक पैसा वसूल प्रोडक्ट बताया है। उनका कहना है कि यह मजबूत, लाइटवेट डिजाईन व आकर्षक लुक के साथ आता है।

डिस्क्लेमर : Times Shopping Guide आपको बेस्‍ट ब्रांड के लेटेस्‍ट प्रोडेक्‍ट से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मार्केट रिसर्च और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। Times Shopping Guide एफिलिएट पार्टनरशिप का भी एक हिस्‍सा है। इसका मतलब अगर आप Times Shopping Guide से कुछ खरीदते हैं तो उसके रेवेन्यू में से हमें भी थोड़ा हिस्‍सा मिल सकता है। ये भी ध्यान रखें कि रिटेलर डील्‍स के हिसाब से प्रोडक्ट्स के दाम बदल सकते हैं।




Next Article

Vivo T4 5G के लॉन्च के साथ मिलेंगे 7300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 15, 2025, 6:45 PM IST
Share

Vivo T4 5G 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च हो रहा है, जो एक दमदार स्मार्टफोन है। इसमें 6.67” क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर, 7,300mAh की बड़ी बैटरी और 90W फ़ास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। कैमरा फ्रंट 32MP और रियर 50MP Sony सेंसर के साथ आता है। इसकी कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है और यह फ्लिपकार्ट व अन्य स्टोर्स पर मिलेगा।

Vivo T4 5G के लॉन्च के साथ मिलेंगे 7300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस
Vivo T4 5G features a 50MP Sony camera – Will you miss it?
Vivo T4 5G भारत में 22 अप्रैल 2025 को लॉन्च होने वाला है और अब हम जानते हैं कि यह स्मार्टफोन किस तरह फीचर्स और डिज़ाइन के साथ आएगा। पिछले कुछ महीनों से इस स्मार्टफोन के बारे में चर्चाएं चल रही थी और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ कुछ अहम जानकारी भी साझा की है। यह स्मार्टफोन Vivo T3 5G का उत्तराधिकारी है, जो मार्च 2024 में लॉन्च हुआ था। Vivo T4 5G में कई नई और बेहतरीन तकनीक का समावेश किया गया है, जो इसे एक बेस्ट स्मार्टफोन बनाता है।

इसे भी पढ़े: आपकी अगली ट्रिप के लिए बेस्ट बुक्स – हर पन्ने पर मिलेगा नया अनुभव

Vivo T4 5G की मेजर स्पेसिफिकेशन
डिज़ाइन और डिस्प्ले
  • Vivo T4 5G में 6.67 इंच का FHD+AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसका मतलब यह है की स्क्रीन पर आप हर चीज़ को बेहद स्मूथ तरीके से देख पाएंगे। डिस्प्ले के बेज़ल्स भी काफी पतले होंगे, जो स्मार्टफोन को और भी स्टाइलिश बनाएंगे। फोन के उपर की ओर एक सेंटर्ड होल-पंच स्लॉट में कैमरा सेंसर रखा जाएगा, जो एक बेहतरीन लुक देगा।

प्रोसेसर और परफॉरमेंस
  • Vivo T4 5G में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन होंगे। यह प्रोसेसर फोन को फ़ास्ट और स्मूथ बनाता है, जिससे आपको बिना किसी रुकावट के एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी और चार्जिंग
  • इस फोन में 7,300mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो आपके पुरे दिन की बैटरी जरुरत को पूरा करेगी। इसके साथ ही 90W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा, जिससे आप बेहद कम समय में अपना फोन पूरी तरह चार्ज कर सकते हैं।

कैमरा
  • Vivo T4 5G का प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony IMX882 सेंसर होगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट मिलेगा, ताकि आपके फोटो और वीडियो में कोई भी ब्लर न हो। इसके अलावा, फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी होगा, जो विडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए एकदम शानदार होगा।

स्टोरेज वेरिएंट्स
Vivo T4 5G तीन वेरिएंट्स में अवेलेबल होगा
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज
  • 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज

यह वेरिएंट्सआपके सभी डेटा को स्टोर करने के लिए काफी होंगे।

Vivo T4 5G की कीमत
  • Vivo T4 5G की कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है, जो फोन के वेरिएंट और फीचर्स के अनुसार होगी। यह स्मार्टफोन किफायती कीमत पर बेहतरीन परफॉरमेंस और फीचर्स देगा।

इसे भी पढ़े: हर घूंट में होगा शुद्धता का अनुभव, ये रहे बेहतरीन Ro UV water purifier

Vivo T4 5G कहां से खरीदें?
  • Vivo T4 5G को फ्लिपकार्ट, विवो इंडिया ई-स्टोर और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है।

Next Article

Apple की नई टेक्नोलॉजी: iPad Pro में मिल सकती है M5 चिप और Mac जैसी फीचर्स!

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 15, 2025, 12:14 PM IST
Share

Apple अगले WWDC 2025 में ipadOS 19 का नया अपडेट पेश कर सकता है, जो ipad और Mac के बीच की खाई को कम करेगा। यह अपडेट बेहतर मल्टीटास्किंग और विंडो मैनेजमेंट फीचर्स लाएगा, जिससे ipad एक पावरफुल कामकाजी टूल बन जाएगा। इसके साथ ही Apple के नए विजन प्रो हेडसेट्स और स्मार्ट ग्लासेस पर भी काम चल रहा है, जो AR तकनीकी को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

Apple की नई टेक्नोलॉजी iPad Pro में मिल सकती है M5 चिप और Mac जैसी फीचर्स
iPad Pro can have M5 chip and Mac like features
Apple जल्द ही अपनी एनुअल डेवलपर कांफ्रेंस,WWDC 2025 में ipadOS 19 का नया अपडेट पेश कर सकता है। इस नए अपडेट में बड़ी UI (यूजर इंटरफ़ेस) बदलावों की संभावना जताई जा रही हैं, जो ipad और Mac के बीच के अंतर को कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस अपडेट के बारे में डिटेल से:

इसे भी पढ़े: सेलेब्स कॉर्नर में शाहिद की स्टाइलिश वॉच देखकर आप भी कहेंगे – यही चाहिए!

ipadOS 19 में क्या होगा नया?
  • न्यू मल्टीटास्किंग फीचर्स: ipadOS 19 में बेहतर विंडो मैनेजमेंट और मल्टीटास्किंग ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं, जिससे ipad का उपयोग एक पावरफुल कामकाजी कंप्यूटर के रूप में हो सकेगा।
  • ipad और Mac के बीच की दूरी घटेगी: ipadOS अब अधिक macOS जैसा दिख सकता है, लेकिन फिर भी इसमें macOS जितनी बेहतरीन सुविधाएँ नहीं होंगी। यह अपडेट ipad को ज्यादा एफिशिएंट बनाएगा, जिससे यह एक सीरियस वर्किंग टूल बन सकता है।
  • M5 चिप से साथ अगला ipad Pro: उम्मीद है की नया ipad Pro M5 चिप से लैस होगा, जो परफॉरमेंस में सुधार करेगा और उसे एक और अधिक पावरफुल डिवाइस बनाएगा।

ipadOS 19 का ऑब्जेक्टिव
  • Apple का ऑब्जेक्टिव ipad को एक लाइट, पोर्टेबल लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस देने का है। हालांकि यह अभी भी macOS जितना ओपन नहीं होगा, लेकिन इसके फीचर्स से ipad और Mac के बीच की दूरी कम हो सकती हैं।

ipadOS 19 के अन्य सुधार
  • प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना: नए अपडेट में एक बेहतर इंटरफ़ेस होगा, जो यूजर की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करेगा।
  • अधिक आसान ऐप्स का उपयोग: नए मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी फीचर्स से यूजर्स ipad पर अधिक काम कर सकेंगे।

इसे भी पढ़े: परफेक्ट बाइकर स्वैगर हुआ आसान! ये बाइकर जैकेट बदल देंगे आपका अंदाज़

Apple के अन्य नए प्रोडक्ट्स
  • विजन प्रो हेडसेट्स: Apple एक हल्का ओए अफोर्डेबल AR (ऑगमेंटेड रियलिटी) हेडसेट भी ला सकता है।
  • स्मार्ट ग्लासेस: कंपनी अपने लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे स्मार्ट ग्लासेस पर भी काम कर रही है, जो मेटा के ओरियन की तरह दिख सकते हैं।
  • नए एक्सेसरीज: Apple की पॉपुलर एक्सेसरीज जैसे Airpods और Apple Watch में कैमरा अपग्रेड की उम्मीद है, जो आगामी AR इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेट हो सकें।