• home
  • news
  • realme 14x 5g price variant features specifications details

बिना चार्ज के दो दिन चलेगा रियलमी का 14एक्स 5G, आज से शुरू हुई इसकी बिक्री

By Vinay Sahu | Updated Dec 18, 2024, 12:22 PM IST
Share

रियलमी 14एक्स 5G को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है और इसे कंपनी की वेबसाइट व फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. इसे 6जीबी व 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है. इसमें ढेर सारे सेगमें फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं.

बिना चार्ज के दो दिन चलेगा रियलमी का 14एक्स 5G आज से शुरू हुई इसकी बिक्री
realme 14x 5g
रियलमी 14एक्स 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, इसे 2 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी शुरूआती कीमत 14,999 रुपये है। रियलमी का कहना है कि 14एक्स 5G एक दमदार बजट 5जी किलर स्मार्टफोन है जो ढेर सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आता है।

कीमत:
  • 6 GB RAM | 128 GB ROM: 14,999 रुपये
  • 8 GB RAM | 128 GB ROM: 15,999 रुपये
रियलमी 14एक्स 5G की बिक्री भी आज से फ्लिपकार्ट व कंपनी के वेबसाइट पर शुरू कर दी गयी है। इस स्मार्टफोन को तीन रंग विकल्प - क्रिस्टल ब्लैक, गोल्डन ग्लो व ज्वेल रेड में उपलब्ध कराया गया है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर चलता है।

रियलमी 14एक्स 5G में 6 जीबी व 8 जीबी का रैम तथा 128 जीबी का स्टोरेज विकल्प दिया गया है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.67-इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। 2024 के बेस्ट स्मार्टफोन के बारें में जाननें के लिए यहां क्लिक करें

इस स्मार्टफोन में पीछे 50 मेगापिक्सल का कैमरा तथा सामने 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियलमी 14एक्स 5G में सेगमेंट का पहला 6000 mAh का बैटरी दिया गया है जो 45 W चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर दो दिन तक चल जाता है। 15,000 रुपये के बजट के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन खरीदनें की प्लानिंग कर रहे है तो कुछ अच्छे विकल्प यहां मिल जायेंगे

कंपनी का यह भी कहना है कि यह 15,000 रुपये के बजट में भारत का पहला स्मार्टफोन है जो आईपी69 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि इसे आप पानी में भी डालेंगे तो कुछ नहीं होगा। इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस, सॉनिक वेव वाटर इजेक्शन तथा एआई सिग्नल एडजस्टमेंट व फ्रीकॉल जैसे फीचर्स दिए गये हैं।

यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर आधारित रियलमी कलरओएस 14.1 पर चलता है। रियलमी 14एक्स 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, टाइप सी, वाईफाई 2.4 GHz, लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर आदि दिया गया है। इस स्मार्टफोन का वजन सिर्फ 197 ग्राम है और इस पर 1 साल की मैन्युफैक्चर्र वारंटी मिल रही है।


Next Article

यह स्मार्टफोन 7 साल तक मिलेगा अपडेट, जानिए क्यों Pixel 9a है खास

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 17, 2025, 2:27 PM IST
Share

Google Pixel 9a अपने A-बेस्ड फीचर्स के लिए जाना जाता है, जो इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। इसमें बेहतरीन कैमरा, ऑडियो मैजिक इरेज़र और कॉल असिस्ट जैसे कई स्मार्ट टूल्स हैं। यह स्मार्टफोन केवल ₹49,999 में मिलता है और इसका हार्डवेयर भी बेहतरीन है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से।

यह स्मार्टफोन 7 साल तक मिलेगा अपडेट जानिए क्यों Pixel 9a है खास
Is the Pixel 9a really a game changer in the smartphone world?
Google का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन, Pixel 9a, अब भारत में ₹49,999 में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो स्मार्टफोन के साथ AI का बेहतरीन एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस स्मार्टफोन का हार्डवेयर भले ही मामूली हो, लेकिन इसके AI फीचर्स इसे ख़ास बनाते हैं। कुछ फीचर्स जो इसे और अधिक अपीलिंग बनाते हैं, वे Pixel डिवाइस के लिए एक्सक्लूसिव हैं, जो अन्य ब्रांड्स में उपलब्ध नहीं होते।

इसे भी पढ़े: बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली ट्राइसाइकिल, जानिए क्यों है सबसे खास!

Pixel 9a के AI फीचर्स
  • बेस्ट टेक: यह फीचर यूजर्स को एक ही शॉट में कई लोगों के सबसे अच्छे फेस को जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे हर कोई सबसे अच्छा दिखें।
  • ऑडियो मैजिक इरेज़र: यह टूल विडियो में ट्रैफिक, एयर या क्राउड की साउंड को AI द्वारा हटाता है, ताकि विडियो की आवाज़ साफ़ हो।
  • मैजिक इरेज़र: यह बहुत ज्यादा पॉपुलर Pixel फीचर है, जो यूजर्स को आसानी से फोटो से किसी भी ऑब्जेक्ट या आइटम को हटाने की सुविधा देता है।

कॉल असिस्ट सुइट
  • होल्ड फॉर मी: गूगल असिस्टेंट कॉल पर वेटिंग करता है और आपको अलर्ट करता है।
  • डायरेक्ट माई कॉल: फोन मेनू को ट्रांसक्राइब करता है।
  • क्लियर कॉलिंग: कॉल के दौरान बैकग्राउंड की साउंड को कम करता है।
  • लाइव ट्रांसलेशन: यह फीचर आपको टेक्स्ट, कन्वर्सेशन और मैसेज का रियल-टाइम ट्रांसलेशन बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी प्रोवाइड करता है।
  • सर्च टू सर्किल: इस फीचर से आप स्क्रीन पर किसी भी आइटम को सर्किल कर सकते हैं और बिना ऐप बदले उसे तुरंत खोज सकते हैं।

इसे भी पढ़े: हर मेन के लिए परफेक्ट स्लिंग बैग: स्टाइल, कम्फर्ट और आर्गनाइज्ड रहे!

Pixel 9a की स्पेसिफिकेशन
  • 6.1 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
  • Tensor G3 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज
  • 64MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा
  • 4500mAh बैटरी और 27W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है
  • IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
  • एंड्राइड 14 और सात साल तक सॉफ्टवेर अपडेट का वादा करता है




Next Article

इन लैपटॉप स्टैंड्स से आएगी आपके काम में आएगी तेजी, जानें कौन से है आपके लिए बेस्ट

By Vinay Sahu | Updated Sep 16, 2024, 6:24 PM IST
Share

दिन भर लैपटॉप के सामने झुक कर काम करते है और इससे आपके गर्दन और कंधे में हमेशा दर्द रहता है? काम के दौरान एक लैपटॉप स्टैंड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है और यह आपकी प्रोड्क्टिविटी को भी बढ़ा सकता है। आज हम आपके लिए लैपटॉप स्टैंड्स की एक ऐसी लिस्ट लेकर आये हैं जिसे आपकी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें कॉम्पैक्ट और एडजस्टेबल डिजाईन वाले स्टैंड से लेकर पतले व दमदार स्टैंड शामिल है। देखें पूरी लिस्ट.

इन लैपटॉप स्टैंड्स से आएगी आपके काम में आएगी तेजी जानें कौन से है आपके लिए बेस्ट
Best Laptop Stands
क्या आप भी दिन भर लैपटॉप के सामने झुक कर काम करते है और इससे आपके गर्दन और कंधे में हमेशा दर्द रहता है? इस समस्या को सुलझाने का सबसे आसान और छोटा सा उपाय है - लैपटॉप स्टैंड। काम के दौरान एक लैपटॉप स्टैंड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है और यह आपकी प्रोड्क्टिविटी को भी बढ़ा सकता है। चाहे आप ऑफिस से काम करते है या फिर घर से, लेकिन लैपटॉप के सामने आपको दिन भर झुक कर काम करना पड़ता है। लैपटॉप स्टैंड आपके लैपटॉप को आई लेवल तक लाने का काम करता है जिस वजह से आपको झुकना नहीं पड़ता और इस वजह से बैठने के दौरान बॉडी पॉस्चर भी ठीक हो जाता है, इससे आपके गर्दन और पीठ में दर्द नहीं होता है।

लेकिन सही लैपटॉप स्टैंड का चुनाव आप कैसे करेंगे? आज हम आपके लिए लैपटॉप स्टैंड्स की एक ऐसी लिस्ट लेकर आये हैं जिसे आपकी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें कॉम्पैक्ट और एडजस्टेबल डिजाईन वाले स्टैंड से लेकर पतले व दमदार स्टैंड शामिल है। चाहे आप कही भी बैठ कर काम कर रहे हो, यह लैपटॉप स्टैंड्स आपके लाइफ को आसान बना देंगे। आइये देखें टॉप लैपटॉप स्टैंड्स की पूरी लिस्ट।
Laptop standमटेरियल
Amkette Ergo View Laptop Standएबीएस प्लास्टिक
Smashtronics Premium Metal Laptop Standएल्युमिनियम एलॉय
ZEBRONICS Aluminium Alloy Laptop Standएल्युमिनियम अलॉय
Dyazo 6 Angles Adjustable Laptop/Desktop Standएल्युमिनियम
PLIXIO Adjustable Laptop Standकार्बन स्टील
Portronics My Buddy K Portable Laptop Standसिलिकॉन, एल्युमिनियम


1. Amkette Ergo View Laptop Stand
यह एम्केट एर्गो व्यू लैपटॉप स्टैंड आपके लैपटॉप को अपने आंखों के हाईट के बराबर में ले आता है जिस वजह से आपको झुकना नहीं पड़ता। इस स्टैंड को आपके पॉस्चर को सही करने व आपके कंधे व गर्दन को आराम देने के लिए बनाया गया है, जिस वजह से आप कितनी भी देर तक लैपटॉप के सामने बैठे रहे, आपको दर्द नहीं होता है।

लोगों की राय: ग्राहक इसे कम वजन, अच्छी बिल्ड क्वालिटी व किफायत होने की वजह से पसंद करते हैं। उनका कहना है कि यह स्टैंड मजबूत है और इसे खरीदा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों को इसका डिजाईन व लैपटॉप होल्ड करने की क्षमता संतोषजनक है।

2. Smashtronics Premium Metal Laptop Stand
स्मैशट्रॉनिक्स का यह लैपटॉप स्टैंड बेहद मजबूत है और काम के दौरान आपके लैपटॉप को स्थिर बनाये रखता है, जिस वजह से आपको इसके हाईट को बार-बार एडजस्ट नहीं करना पड़ता है। इस स्टैंड में प्रीमियम मेटल का उपयोग किया गया है जो इसे टिकाऊ बनाता है। एक बार सही पोजीशन में सेट करने के बाद इसके पोजीशन में बदलाव नहीं करना पड़ता।

लोगों की राय: ग्राहकों ने इसके क्वालिटी व टिकाऊपन को सराहा है। उनका कहना है कि यह बहुत ही ट्रैवल-फ्रेंडली है और इसे कही भी ले जाना आसान है। कुछ लोगों ने इसके डिजाईन व फोल्डेबिलिटी की भी तारीफ़ की है।

3. ZEBRONICS Aluminium Alloy Laptop Stand
जेब्रोनिक्स का यह स्टैंड आपके लैपटॉप को उचित हाईट तक लाने का काम तो करता ही है, साथ ही बेहद स्टाइलिश भी दिखता है। यह स्टैंड बेहद मजबूत है लेकिन हल्का भी है क्योकि इसे प्रीमियम अल्युमिनियम अलॉय से तैयार किया गया है। यह आकर्षक स्टैंड आपके वर्कस्टेशन के पूरे लुक को और भी निखार देता है।

लोगों की राय: ग्राहकों को इस स्टैंड का डिजाईन व बिल्ड क्वालिटी पसंद आया, वहीं कुछ लोगों ने इसके किफायती होने की तारीफ़ की। उनका कहना है कि यह अन्य ब्रांड से बेहतर है और इतना मजबूत है कि भारी लैपटॉप के वजन को भी आसानी से सह लेता है।

4. Dyazo 6 Angles Adjustable Laptop/Desktop Stand
डीयाजो का यह मल्टीपर्पज स्टैंड आपके लैपटॉप या डेस्क को ऊपर उठाने का काम आसानी से कर लेता है। इसके एडजस्टेबल हाईट व एंगल सेटिंग की वजह से आप इसे अपनी सुविधा अनुसार सही हाईट तक ला सकते हैं। इस स्टैंड को छह अलग एंगल्स में सेट किया जा सकता है जिस वजह से आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप किसी भी तरह रखकर काम कर सकते हैं और इससे आपके गर्दन पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता है।

लोगों की राय: ग्राहकों को इसका डिजाईन, हाईट व बनावट संतोषजनक लगा। उनका कहना है कि इसे बेहद आसानी से काम में लाया जा सकता है, कही भी ले जाया जा सकता है तथा यह बहुत मजबूत भी है। कुछ लोगों को इसकी वजह से मिलने वाला कम्फर्ट व हाईट एडजस्टमेंट की सुविधा सबसे अच्छी लगी।

5. PLIXIO Adjustable Laptop Stand
प्लिक्सियो का यह लैपटॉप स्टैंड आपके लैपटॉप के सामने बैठने के पूरे एक्सपीरियंस को बदलने के लिए बनाया गया है। इस लैपटॉप स्टैंड का हाईट व एंगल एडजस्टमेंट आपके लैपटॉप को सही पोजीशन में सेट करने में मदद करता है। इस स्टैंड को किसी भी हाईट व एंगल में एडजस्ट किया जा सकता है जो कि अलग-अलग वर्किंग एन्वायरमेंट में फिट बैठता है। इस स्टैंड के ओपन डिजाईन की वजह से एयरफ्लो भी बेहतर हो जाता है जो कि आपके लैपटॉप को ओवरहीटिंग से बचाता है।

लोगों की राय: ग्राहकों को इसकी फंक्शनलिटी व मजबूती पसंद आयी। जितने अच्छे तरीके से इसे तैयार किया गया है, जिस तरह से यह कम ऊंचाई पर भी लैपटॉप को सपोर्ट करता है व जिस तरह से इसका ओवरआल परफॉर्मेंस है, ग्राहकों ने उसकी प्रशंसा की है। इसका लुक व हाईट एडजस्टमेंट भी लोगों को अच्छा लगा है।

6. Portronics My Buddy K Portable Laptop Stand
पोर्ट्रानिक्स का यह लैपटॉप स्टैंड हल्का व पोर्टेबल है, जो कि आपके लैपटॉप को आसानी से ऊपर उठाने का काम करता है। जो लोग लगातार ट्रैवल करते है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है क्योकि इसके कही भी ले जाने में कोई समस्या नहीं आती। इसके बेस से लैपटॉप फिसलता नहीं है जिस वजह से आपको इसे बार-बार सेट करने की आवश्कता नहीं पड़ती।

लोगों की राय: ग्राहकों को इस स्टैंड की बिल्ड क्वालिटी खूब पसंद आई है। इसे ट्रैवलिंग के दौरान अपने साथ आसानी से ले जाया जा सकता है, जिस वजह से भी यह ग्राहकों फेवरेट है। उनका कहना है कि इसके नीचे दिए गये रबर मजबूत है जिस वजह से यह अपने जगह से हिलता नहीं और अपना काम बखूबी करता है।


Next Article

Vivo T4 5G के लॉन्च के साथ मिलेंगे 7300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 15, 2025, 6:45 PM IST
Share

Vivo T4 5G 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च हो रहा है, जो एक दमदार स्मार्टफोन है। इसमें 6.67” क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर, 7,300mAh की बड़ी बैटरी और 90W फ़ास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। कैमरा फ्रंट 32MP और रियर 50MP Sony सेंसर के साथ आता है। इसकी कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है और यह फ्लिपकार्ट व अन्य स्टोर्स पर मिलेगा।

Vivo T4 5G के लॉन्च के साथ मिलेंगे 7300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस
Vivo T4 5G features a 50MP Sony camera – Will you miss it?
Vivo T4 5G भारत में 22 अप्रैल 2025 को लॉन्च होने वाला है और अब हम जानते हैं कि यह स्मार्टफोन किस तरह फीचर्स और डिज़ाइन के साथ आएगा। पिछले कुछ महीनों से इस स्मार्टफोन के बारे में चर्चाएं चल रही थी और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ कुछ अहम जानकारी भी साझा की है। यह स्मार्टफोन Vivo T3 5G का उत्तराधिकारी है, जो मार्च 2024 में लॉन्च हुआ था। Vivo T4 5G में कई नई और बेहतरीन तकनीक का समावेश किया गया है, जो इसे एक बेस्ट स्मार्टफोन बनाता है।

इसे भी पढ़े: आपकी अगली ट्रिप के लिए बेस्ट बुक्स – हर पन्ने पर मिलेगा नया अनुभव

Vivo T4 5G की मेजर स्पेसिफिकेशन
डिज़ाइन और डिस्प्ले
  • Vivo T4 5G में 6.67 इंच का FHD+AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसका मतलब यह है की स्क्रीन पर आप हर चीज़ को बेहद स्मूथ तरीके से देख पाएंगे। डिस्प्ले के बेज़ल्स भी काफी पतले होंगे, जो स्मार्टफोन को और भी स्टाइलिश बनाएंगे। फोन के उपर की ओर एक सेंटर्ड होल-पंच स्लॉट में कैमरा सेंसर रखा जाएगा, जो एक बेहतरीन लुक देगा।

प्रोसेसर और परफॉरमेंस
  • Vivo T4 5G में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन होंगे। यह प्रोसेसर फोन को फ़ास्ट और स्मूथ बनाता है, जिससे आपको बिना किसी रुकावट के एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी और चार्जिंग
  • इस फोन में 7,300mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो आपके पुरे दिन की बैटरी जरुरत को पूरा करेगी। इसके साथ ही 90W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा, जिससे आप बेहद कम समय में अपना फोन पूरी तरह चार्ज कर सकते हैं।

कैमरा
  • Vivo T4 5G का प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony IMX882 सेंसर होगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट मिलेगा, ताकि आपके फोटो और वीडियो में कोई भी ब्लर न हो। इसके अलावा, फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी होगा, जो विडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए एकदम शानदार होगा।

स्टोरेज वेरिएंट्स
Vivo T4 5G तीन वेरिएंट्स में अवेलेबल होगा
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज
  • 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज

यह वेरिएंट्सआपके सभी डेटा को स्टोर करने के लिए काफी होंगे।

Vivo T4 5G की कीमत
  • Vivo T4 5G की कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है, जो फोन के वेरिएंट और फीचर्स के अनुसार होगी। यह स्मार्टफोन किफायती कीमत पर बेहतरीन परफॉरमेंस और फीचर्स देगा।

इसे भी पढ़े: हर घूंट में होगा शुद्धता का अनुभव, ये रहे बेहतरीन Ro UV water purifier

Vivo T4 5G कहां से खरीदें?
  • Vivo T4 5G को फ्लिपकार्ट, विवो इंडिया ई-स्टोर और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है।

डिस्क्लेमर : Times Shopping Guide आपको बेस्‍ट ब्रांड के लेटेस्‍ट प्रोडेक्‍ट से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मार्केट रिसर्च और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। Times Shopping Guide एफिलिएट पार्टनरशिप का भी एक हिस्‍सा है। इसका मतलब अगर आप Times Shopping Guide से कुछ खरीदते हैं तो उसके रेवेन्यू में से हमें भी थोड़ा हिस्‍सा मिल सकता है। ये भी ध्यान रखें कि रिटेलर डील्‍स के हिसाब से प्रोडक्ट्स के दाम बदल सकते हैं।