logo
हिंदी
Follow Us
  • home
  • news
  • this smartphone will get updates for 7 years know why pixel 9a is special

यह स्मार्टफोन 7 साल तक मिलेगा अपडेट, जानिए क्यों Pixel 9a है खास

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 17, 2025, 2:27 PM IST
Share

Google Pixel 9a अपने A-बेस्ड फीचर्स के लिए जाना जाता है, जो इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। इसमें बेहतरीन कैमरा, ऑडियो मैजिक इरेज़र और कॉल असिस्ट जैसे कई स्मार्ट टूल्स हैं। यह स्मार्टफोन केवल ₹49,999 में मिलता है और इसका हार्डवेयर भी बेहतरीन है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से।

यह स्मार्टफोन 7 साल तक मिलेगा अपडेट जानिए क्यों Pixel 9a है खास
Is the Pixel 9a really a game changer in the smartphone world?
Google का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन, Pixel 9a, अब भारत में ₹49,999 में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो स्मार्टफोन के साथ AI का बेहतरीन एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस स्मार्टफोन का हार्डवेयर भले ही मामूली हो, लेकिन इसके AI फीचर्स इसे ख़ास बनाते हैं। कुछ फीचर्स जो इसे और अधिक अपीलिंग बनाते हैं, वे Pixel डिवाइस के लिए एक्सक्लूसिव हैं, जो अन्य ब्रांड्स में उपलब्ध नहीं होते।

इसे भी पढ़े: बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली ट्राइसाइकिल, जानिए क्यों है सबसे खास!

Pixel 9a के AI फीचर्स
  • बेस्ट टेक: यह फीचर यूजर्स को एक ही शॉट में कई लोगों के सबसे अच्छे फेस को जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे हर कोई सबसे अच्छा दिखें।
  • ऑडियो मैजिक इरेज़र: यह टूल विडियो में ट्रैफिक, एयर या क्राउड की साउंड को AI द्वारा हटाता है, ताकि विडियो की आवाज़ साफ़ हो।
  • मैजिक इरेज़र: यह बहुत ज्यादा पॉपुलर Pixel फीचर है, जो यूजर्स को आसानी से फोटो से किसी भी ऑब्जेक्ट या आइटम को हटाने की सुविधा देता है।

कॉल असिस्ट सुइट
  • होल्ड फॉर मी: गूगल असिस्टेंट कॉल पर वेटिंग करता है और आपको अलर्ट करता है।
  • डायरेक्ट माई कॉल: फोन मेनू को ट्रांसक्राइब करता है।
  • क्लियर कॉलिंग: कॉल के दौरान बैकग्राउंड की साउंड को कम करता है।
  • लाइव ट्रांसलेशन: यह फीचर आपको टेक्स्ट, कन्वर्सेशन और मैसेज का रियल-टाइम ट्रांसलेशन बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी प्रोवाइड करता है।
  • सर्च टू सर्किल: इस फीचर से आप स्क्रीन पर किसी भी आइटम को सर्किल कर सकते हैं और बिना ऐप बदले उसे तुरंत खोज सकते हैं।

इसे भी पढ़े: हर मेन के लिए परफेक्ट स्लिंग बैग: स्टाइल, कम्फर्ट और आर्गनाइज्ड रहे!

Pixel 9a की स्पेसिफिकेशन
  • 6.1 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
  • Tensor G3 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज
  • 64MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा
  • 4500mAh बैटरी और 27W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है
  • IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
  • एंड्राइड 14 और सात साल तक सॉफ्टवेर अपडेट का वादा करता है




Next Article

क्या आप भी चाहते हैं एक बेहतरीन स्मार्टफोन कम कीमत में? जानिए Redmi A5 के बारे में!

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 16, 2025, 11:48 AM IST
Share

Redmi A5 स्मार्टफोन किफ़ायती प्राइस में बेहतरीन फीचर्स प्रदान करता है, जैसे की HD+ डिस्प्ले, Unisoc प्रोसेसर, 32MP कैमरा और 5,200mAh बैटरी। यह स्मार्टफोन सभी यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो लम्बे समय तक बैटरी, स्मार्टफोन्स की अच्छी परफॉरमेंस और बेहतर कैमरा क्वालिटी की तलाश में हैं। कीमत के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी किफ़ायती है और भारतीय बाज़ार में इसकी अच्छी मांग हो सकती है। इसके बारे में विस्तार से जानें।

क्या आप भी चाहते हैं एक बेहतरीन स्मार्टफोन कम कीमत में जानिए Redmi A5 के बारे में
Redmi A5: Get all the features you need in a smartphone for ₹6,499!
चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर Xiaomi ने अब भारत में अपना नया Redmi A5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की लाइनअप में एक बेहतरीन अडिशन है। यह स्मार्टफोन किफ़ायती कीमत और शानदार फीचर्स के साथ आता है। Redmi A5 में HD+ डिस्प्ले, यूनिसोक चिपसेट और 5,200mAh बैटरी जैसी दमदार खूबियां हैं।

इसे भी पढ़े: फोन चाहिए जो गेमिंग, कैमरा और स्टाइल में सबको पछाड़ दे? ₹25,000 से कम में बेहतरीन ऑप्शन!

रेडमी A5 की कीमत और अवेलेबिलिटी
Redmi A5 भारत में दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है:
  • 3GB रैम + 64GB स्टोरेज- ₹6,499
  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज- ₹7,499

यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, Mi.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर अवेलेबल है। आप इसे पांडिचेरी ब्लू, जस्ट ब्लैक और लेक ग्रीन रंगों में खरीद सकते हैं।

Redmi A5 की स्पेसिफिकेशन
  • डिस्प्ले: 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले, 720x1680 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह TÜV Rheinland-सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है।
  • प्रोसेसर: स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जो इसकी स्पीड और परफॉरमेंस को फ़ास्ट बनाता है।
  • स्टोरेज: इसमें 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं, जिसे 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
  • कैमरा: इसमें 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में f/2.0 अपर्चर मिलता है, जिससे आपकी फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतरीन होगी।
  • बैटरी: स्मार्टफोन में 5,200mAh बैटरी है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है और लंबा बैकअप देता है।
  • सिक्योरिटी: इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Redmi A5 में एंड्राइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम से चलता है और कंपनी ने यह भी बताया की इसे 2 साल का एंड्राइड ओएस अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेगा।

इसे भी पढ़े: क्या आपके पास हैं ये बेहतरीन जूस ग्लास सेट्स? ये हैं हर घर के लिए परफेक्ट!

यह Redmi A5 स्मार्टफोन किफ़ायती और शानदार फीचर्स के साथ एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो आपको हर दिन की स्मार्टफोन जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।



Next Article

Vivo T4 5G के लॉन्च के साथ मिलेंगे 7300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस

By Maniratna Shandilya | Updated Apr 15, 2025, 6:45 PM IST
Share

Vivo T4 5G 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च हो रहा है, जो एक दमदार स्मार्टफोन है। इसमें 6.67” क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर, 7,300mAh की बड़ी बैटरी और 90W फ़ास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। कैमरा फ्रंट 32MP और रियर 50MP Sony सेंसर के साथ आता है। इसकी कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है और यह फ्लिपकार्ट व अन्य स्टोर्स पर मिलेगा।

Vivo T4 5G के लॉन्च के साथ मिलेंगे 7300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस
Vivo T4 5G features a 50MP Sony camera – Will you miss it?
Vivo T4 5G भारत में 22 अप्रैल 2025 को लॉन्च होने वाला है और अब हम जानते हैं कि यह स्मार्टफोन किस तरह फीचर्स और डिज़ाइन के साथ आएगा। पिछले कुछ महीनों से इस स्मार्टफोन के बारे में चर्चाएं चल रही थी और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ कुछ अहम जानकारी भी साझा की है। यह स्मार्टफोन Vivo T3 5G का उत्तराधिकारी है, जो मार्च 2024 में लॉन्च हुआ था। Vivo T4 5G में कई नई और बेहतरीन तकनीक का समावेश किया गया है, जो इसे एक बेस्ट स्मार्टफोन बनाता है।

इसे भी पढ़े: आपकी अगली ट्रिप के लिए बेस्ट बुक्स – हर पन्ने पर मिलेगा नया अनुभव

Vivo T4 5G की मेजर स्पेसिफिकेशन
डिज़ाइन और डिस्प्ले
  • Vivo T4 5G में 6.67 इंच का FHD+AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसका मतलब यह है की स्क्रीन पर आप हर चीज़ को बेहद स्मूथ तरीके से देख पाएंगे। डिस्प्ले के बेज़ल्स भी काफी पतले होंगे, जो स्मार्टफोन को और भी स्टाइलिश बनाएंगे। फोन के उपर की ओर एक सेंटर्ड होल-पंच स्लॉट में कैमरा सेंसर रखा जाएगा, जो एक बेहतरीन लुक देगा।

प्रोसेसर और परफॉरमेंस
  • Vivo T4 5G में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन होंगे। यह प्रोसेसर फोन को फ़ास्ट और स्मूथ बनाता है, जिससे आपको बिना किसी रुकावट के एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी और चार्जिंग
  • इस फोन में 7,300mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो आपके पुरे दिन की बैटरी जरुरत को पूरा करेगी। इसके साथ ही 90W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा, जिससे आप बेहद कम समय में अपना फोन पूरी तरह चार्ज कर सकते हैं।

कैमरा
  • Vivo T4 5G का प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony IMX882 सेंसर होगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट मिलेगा, ताकि आपके फोटो और वीडियो में कोई भी ब्लर न हो। इसके अलावा, फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी होगा, जो विडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए एकदम शानदार होगा।

स्टोरेज वेरिएंट्स
Vivo T4 5G तीन वेरिएंट्स में अवेलेबल होगा
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज
  • 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज

यह वेरिएंट्सआपके सभी डेटा को स्टोर करने के लिए काफी होंगे।

Vivo T4 5G की कीमत
  • Vivo T4 5G की कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है, जो फोन के वेरिएंट और फीचर्स के अनुसार होगी। यह स्मार्टफोन किफायती कीमत पर बेहतरीन परफॉरमेंस और फीचर्स देगा।

इसे भी पढ़े: हर घूंट में होगा शुद्धता का अनुभव, ये रहे बेहतरीन Ro UV water purifier

Vivo T4 5G कहां से खरीदें?
  • Vivo T4 5G को फ्लिपकार्ट, विवो इंडिया ई-स्टोर और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है।

Next Article

6 हिंदी किताबें जो हर किसी को एक बार जरुर पढ़नी चाहिए, आखिरी है सबसे ख़ास

By Vinay Sahu | Updated Feb 19, 2025, 5:00 PM IST
Share

हिंदी साहित्य आपसे उस भाषा में बात करती है जिससे आप सबसे ज्यदा रिलेट कर पाते हैं और इन्हें पढ़ने के बाद आप अपने आपको भाषा के स्तर पर बेहद समृद्ध पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए हिंदी की 6 ऐसी किताबें लेकर आये है जिन्हें आपको एक बार जरुर पढ़नी चाहिए। यह किताबें ना सिर्फ बेहद दिलचस्प है बल्कि इनकी भाषा भी आसान है जिस कारण से अगर आप पहली बार हिंदी की किताब पढ़ रहे है तो भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

6 हिंदी किताबें जो हर किसी को एक बार जरुर पढ़नी चाहिए आखिरी है सबसे ख़ास
Hindi Books
पढ़ना, एक बेहद अच्छी आदत है और अगर आपने बुक्स पढ़नें की आदत डाल ली तो फिर आप एक अलग ही दुनिया में जीने लगते है। वैसे तो साहित्य को भाषा के बंधन में बाँध कर नहीं देखना चाहिए, लेकिन हिंदी साहित्य की बात ही कुछ और है। हिंदी साहित्य आपसे उस भाषा में बात करती है जिससे आप सबसे ज्यदा रिलेट कर पाते हैं और इन्हें पढ़ने के बाद आप अपने आपको भाषा के स्तर पर बेहद समृद्ध पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए हिंदी की 6 ऐसी किताबें लेकर आये है जिन्हें आपको एक बार जरुर पढ़नी चाहिए। यह किताबें ना सिर्फ बेहद दिलचस्प है बल्कि इनकी भाषा भी आसान है जिस कारण से अगर आप पहली बार हिंदी की किताब पढ़ रहे है तो भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

आइये जानते हैं इनके बारें में।

Best Hindi BooksAuthor
Bahut Door, Kitna Door Hota HaiManav Kaul
Nithalle Ki DiaryHarishankar Parsai
KasapManohar Shyam Joshi
GUNAHO KA DEVTAShrilal Shukla
Rag DarbariDHARAMVEER BHARTI
Main Jab Tak Aai BaharGagan Gill

1. Bahut Door, Kitna Door Hota Hai




लेखक और अभिनेता मानव कॉल की यह चौथी किताब है जो एक नया और अलग क़िस्म का यात्रा-वृत्तांत लेखन भी है। इस किताब में मानव कौल ने मई-जून 2019 के बीच यूरोप के अलग-अलग स्थानों पर की गई अपनी एकल यात्रा को दर्ज किया है। इस किताब में उन्होंने अपने यात्रा के अनुभव को एक नई तरह से साझा किये है। वह इस किताब को इस तरह से परिभाषित करते है कि वह यूरोप की इस यात्रा में एक पहेली की तलाश में थे, जिसका जवाब यह किताब है। यह किताब बेहद आसान भाषा में है और सिर्फ 160 पेज की यह किताब को जब आप उठाकर पढ़नें लगते है तो फिर इसे खत्म किये बिना नीचे नहीं रख पायेंगे।

लोगों की राय:
रीडर्स ने राइटिंग स्टाइल को अमेजिंग व ऑनेस्ट बताया है। उन्होंने इस किताब को सूथिंग, इंस्पायरिंग व पर्सनल बताया है।

2. Nithalle Ki Diary



हरिशंकर परिसाई हिंदी साहित्य के एक बड़े व्यंगकार रहे है और उन्होंने कई विषयों पर व्यंग्य करते हुए अनेक किताबें लिखी है। निठल्ले की डायरी, उनके बेहतरीन व्यंग्यों का एक संग्रह है और इसमें उन्होंने समाज की कई बातों पर व्यंग्य किया है। उनकी भाषा बेहद सरल है जिस वजह से यह आपको कभी बोझ की तरह नहीं लगेगी और उन्होंने आम जिंदगी पर घट रही घटनाओं पर व्यंग्य किया है जो पाठक को आसपास सहज ही मिल जाते हैं। इस कारण से इस किताब को आप आसानी से पढ़ सकते है और व्यंग्य की विधा को आसानी से समझ सकते हैं। यह किताब आज भी बेहद प्रांसगिक है।

लोगों की राय:
रीडर्स ने इसे बेहद ईंगेजिंग व मेज्दार बताया है। उन्होंने इस बुक के चतुराई भरे ह्यूमर की तारीफ की है और इसे सोसायटी पर एक जानकारीपूर्ण कमेंट्री बताया है।

3. Kasap



मनोहर श्याम जोशी को उनके इस उपन्यास 'कसप' के लिए 2005 में साहित्य अकादमी पुरुस्कार भी मिल चुका है। कसप एक प्रेम कहानी है और दो अलग अलग किरदारों को मरकज़ पर रख कर लिखी गयी है। लेखक ने पूर्णतः अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए ये प्रेम कहानी रची है क्योंकि उन्हें प्रेम कहानियों का शौक था। कुमाऊँनी में कसप का अर्थ है 'क्या जाने'।कसप लिखते हुए मनोहर श्याम जोशी ने आंचलिक कथाकारों वाला तेवर अपनाते हुए कुमाऊँनी हिन्दी में कुमाऊँनी जीवन का जीवन्त चित्र आँका है। यह प्रेमकथा दलिद्दर से लेकर दिव्य तक का हर स्वर छोड़ती है लेकिन वह ठहरती हर बार उस मध्यम पर है जिसका नाम मध्यवर्ग है।

लोगों की राय:
रीडर्स ने इसे एंगेजिंग व रियलिस्टिक बताया है। उनका कहना है कि यह बुक बेहद एक्साइटिंग है और यह लव स्टोरी एक गहरी छाप छोड़ जाता है।

4. GUNAHO KA DEVTA



धर्मवीर भारती का यह उपन्यास 'गुनाहों का देवता' हिंदी पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और अपनी कालजयी प्रेम कहानी के लिए एक हद तक बदनाम भी है। सुधा और चंदर की प्रेम में पड़ने और उसको निभाने की कहानी है जिसमें हार्टब्रेक, परिस्थितियों से उपजी ट्रेजेडी पढ़नें को मिलती है। इसे 1949 में लिखा गया था लेकिन अपनी प्रांसगिकता और रोमांचक कहानी की वजह से समय के साथ यह उपन्यास पाठकों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ और इसने एक ऐतिहासिक महत्व प्राप्त कर लिया है।

लोगों की राय:
रीडर्स ने इस बुक की प्रेम कहानी को इंटेंस व हृदय विदारक बताया है। उन्होंने राइटिंग क्वालिटी व कहानी के किरदारों के डेवलपमेंट की तारीफ की है।

5. Rag Darbari



शिलाल शुक्ल की राग दरबारी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर लिखी ऐसी किताब है जो आम जीवन के कठिनाईओं व जटिलताओं के बारें में बताती है। यह उपन्यास स्वतंत्रता के बाद के भारत के ग्रामीण जीवन की मूल्यहीनता को परत दर परत उघाड़ने का काम करती है और इसके सच्चाई से रूबरू करवाती है। इस उपन्यास को 1969 में साहित्य अकादमी पुरूस्कार भी मिल चुका है। यह एक बड़े से नगर से कुछ दूर बसे हुए गाँव के लोगों की स्वार्थ की कहानी है। इसे दूरदर्शन धारावाहिक के रूप में भी लाया जा चुका है और इसे खूब सराहना की गयी है।

लोगों की राय:
रीडर्स ने इसके भाषा की तारीफ की है और इसे रिफ्रेशिंग बताया है। उनका कहना है कि इसका सटायर अच्छा है और मौजूदा इश्यु से रिलेवेंट है।

6. Main Jab Tak Aai Bahar



'मैं जब तक आई बाहर', गगन गिल की काव्य संग्रह है जिसे 2024 का साहित्य अकदामी पुरुस्कार मिला है। यह किताब इसलिए भी ख़ास है कि यह हमारे समय के दर्द को समेटने का काम करती है जो बिल्कुल अनोखा है। इसके साथ ही इस बुक की भाषा थोड़ी अलग लेकिन आसान है जिस वजह से यह पाठकों को कोई परेशानी नहीं होती। इस किताब की कविताओं का अनूठापन इस बात में है कि वे एक ऐसी भाषा का खोज करती है जो पूरी तरह से आपके भीतर के तनावों को समेटे हुए होता है।

लोगों की राय:
रीडर्स ने इस किताब के कविताओं को मार्मिक बताया है। उनका कहना है कि इसकी काविताएं आपके जीवन से जुड़े शानदार निरीक्षण करती है।

डिस्क्लेमर : Times Shopping Guide आपको बेस्‍ट ब्रांड के लेटेस्‍ट प्रोडेक्‍ट से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मार्केट रिसर्च और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। Times Shopping Guide एफिलिएट पार्टनरशिप का भी एक हिस्‍सा है। इसका मतलब अगर आप Times Shopping Guide से कुछ खरीदते हैं तो उसके रेवेन्यू में से हमें भी थोड़ा हिस्‍सा मिल सकता है। ये भी ध्यान रखें कि रिटेलर डील्‍स के हिसाब से प्रोडक्ट्स के दाम बदल सकते हैं।