Xiaomi का बड़ा धमाका: MWC 2025 में 15 Ultra लॉन्च
Xiaomi 15 Ultra जल्द ही MWC 2025 में लॉन्च होगा, जिसकी कीमत यूरोप में लगभग €1,300 और भारत में 1,00,000 रूपए हो सकती है। इसमें 200MP पेरिस्कोप ज़ूम, 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड, और 50MP टेलीफोटो मैक्रो लेंस होंगे, जो Leica के सहयोग से विकसित किए गए है। यह स्मार्टफोन Ultra-Pure Optics टेक्निक के साथ लो लाइट में भी बेहतरीन फोटोग्राफी प्रदान करेगा। इसके अलावा, Xiaomi नए Mijia स्मार्ट अप्लायंसेज और Buds 5 Pro भी पेश करेगा।

इसे भी पढ़े: वजन घटाने के लिए 6 बेहतरीन शहद: जानें कौन सा है सबसे असरदार
Xiaomi 15 Ultra की प्राइस और पैकेज
Xiaomi 15 Ultra की कीमत यूरोप में लगभग €1,300 (लगभग 1,17,750 रुपये) और $1,400 (लगभग 1,21,300 रूपए) हो सकती है। भारत में इसकी कीमत करीब 1,00,000 रूपए से 1,10,000 रूपए तक हो सकती है। इसके आलावा, यह स्मार्टफोन Xiaomi Watch S4 के साथ बंडल किया जाएगा, जो एक प्रीमियम और किफ़ायती स्मार्टवॉच है। यह स्मार्टवॉच 44mm Galaxy Watch 6 के बराबर होगी, जिसकी कीमत $169.99 है, जो दिखाता है की यह स्मार्टवॉच काफी अच्छे फीचर्स के साथ आएगी।
Xiaomi 15 Ultra का कैमरा ओए इमेजिंग टेक्निक
Xiaomi 15 Ultra को "नाइट गॉड" कोडनेम दिया गया है, और यह Xiaomi का अगला इमेजिंग टेक्नोलॉजी फ्लैगशिप होगा। इसका मतलब यह है कि यह फोन स्पेशल रूप से कैमरा और फोटोग्राफी के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके कैमरा सेटअप में कुछ बेहद एडवांस टेक्निक शामिल होगी:
200MP पेरिस्कोप ज़ूम लेंस:
- यह लेंस 100mm फोकल लेंथ पर 0.6X से लेकर 17.3X तक ज़ूम करने की कैपेसिटी रखता है।
- यह कैमरा f/2.6 और 1/1.4-इंच सेंसर्स के साथ होगा, जिससे यह ज्यादा लाइट कैप्चर करने में कैपेबल होगा और ज्यादा वाइड और क्लियर पिक्चर देगा।
- इससे आप अलग-अलग ज़ूम लेवल्स में पिक्चर खींच सकते है, जैसे 0.6X, 1X, 2X, 3X, 4.3X, 8.7X, और 17.3X।
50MP प्राइमरी कैमरा
- इसका f/1.63 अपर्चर और 23mm लेंस होगा, जो इसे शार्प और क्लियर पिक्चर्स कैप्चर करने में मदद करेगा। इसकी सेंसिंग कैपेसिटी और रेज़ोल्यूशन बहुत हाई होगा।
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- यह कैमरा f/2.2 और 14mm लेंस के साथ होगा, जिससे आपको बहुत बड़े एरिया की पिक्चर खींचने की फीचर मिलेगा। खासतौर से, ये लेंस लैंडस्केप या ग्रुप फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं।
50MP टेलीफोटो मैक्रो लेंस
- यह लेंस f/1.8 और 70mm फोकल लेंथ के साथ आयेगा, जिससे आप मैक्रो फोटोग्राफी (बहुत नजदीक से) और टेलीफोटो फोटोग्राफी (दूर से) में भी बेहतरीन रिजल्ट पा सकेंगे।
"Ultra-Pure Optics" टेक्निक
- Xiaomi 15 Ultra में एक नई "Ultra-Pure Optics" तकनीक होगी, जो इसे कम रोशनी में भी बेहतर पिक्चर खीचने की कैपेसिटी देती है।
- यह फोन "नाइट फोटोग्राफी" के एरिया में नया रिकॉर्ड बनाया है और एंड्राइड स्मार्टफोन की दुनिया में एक नया नाइट फोटोग्राफी किंग बन सकते है।
- इसके सभी कैमरे Leica के सहयोग से बनाए गए है, जो एक पॉपुलर कैमरा ब्रांड है। Leica के कैमरे खासतौर पर कलर्स की एक्यूरेसी और पिक्चर की क्लेअरिटी के लिए जाने जाते हैं।
Xiaomi 15 और उसकी स्पेसिफिकेशन
हालंकि, Xiaomi 15 Ultra के आलावा Xiaomi 15 स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा, लेकिन Xiaomi 15 Pro सिर्फ चीन में ही उपलब्ध होगा। ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 15 की बैटरी 5.240mAh होगी, जो चीनी एडिशन की तुलना में थोड़ी छोटी होगी, जो 5,400mAh थी। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है।
MWC 2025 में Xiaomi के और प्रोडक्ट
MWC 2025 में, Xiaomi अपने नए Mijia स्मार्ट अप्लायंसेज और Super XiaoAI स्मार्ट स्पीकर को भी लॉन्च करेगी। इन अप्लायंसेज और स्पीकर के साथ, Xiaomi अपने स्मार्ट घर के सोल्यूशन को और एडवांस करेगा। इसके अलावा, Buds 5 Pro भी पेश किए जाएंगे, जो बेहतर साउंड क्वालिटी और फीचर्स के साथ आएंगे।
इसे भी पढ़े: Best Ring Light With Tripod अब अपने कंटेंट में दे लाइट कैमरा एक्शन का तड़का
इस प्रकार, Xiaomi 15 Ultra और अन्य नए प्रोडक्ट्स के साथ, Xiaomi अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट गैजेट्स के मार्केट में अपनी ग्रिप और मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।